राष्ट्रीय

तमिलनाडु में जहरीली शराब से 47 की मौत, पूरे गांव में नहीं जले चूल्हें

तमिलनाडु में कल्लकुरिची जिले के करुणापुरम गांव में जहरीली शराब से हुई मौत के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर ​लिया गया है। इसके साथ ही शोक संतप्त परिवारों को दस-दस लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है
less than 1 minute read
Feature image

तमिलनाडु में कल्लकुरिची जिले के करुणापुरम गांव में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 47 हो गई। इसके साथ ही अभी भी 165 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। राज्य सरकार ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए और शोक संतप्त परिवारों को दस-दस लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। करुणापुरम गांव की हर गली में मौत का मातम पसरा हुआ है। करीब हर गली से किसी न किसी की अर्थी उठी है।

तमिलनाडु पुलिस ने बताया है कि स्थानीय लोगों ने मंगलवार रात को पाउच में बेची गई जहरीली शराब पी थी और इसके बाद उन्होंने पेट से गले तक जलन की शिकायत की। रिपोर्टों के अनुसार उनमें से कई बेहोश हो गए। मौतों का कारण बनने वाले मेथनॉल की आपूर्ति करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा करते हुए मुख्यमंत्री एमके. स्टालिन ने कहा कि अब तक इस घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Updated on:
21 Jun 2024 10:07 am
Published on:
21 Jun 2024 10:07 am
Also Read
View All
नीट पेपर लीक पर CBI का बड़ा एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

Delhi Protest: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने की सरकार से नहीं मिली गारंटी, फिर शुरू होंगे प्रदर्शन

Punjab Paper Leak: पेपर लीक मामले पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- राजनीतिक फायदे के लिए पंजाब को बदनाम न करें

कंगना रनौत के ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- बेरोजगारी और पेपर लीक से ध्यान भटका रहीं BJP सांसद

प्रियंका गांधी के बयान के बाद एक्शन में नए शिक्षा मंत्री, स्पीकर के बाद अब अमित शाह से मिलने पहुंचे प्रह्लाद जोशी, किरेन रिजिजू भी साथ