राष्ट्रीय

मुंबई में हवाई जहाज में फंसे रहे 5 घंटे तक यात्री, शिशुओं और बुजुर्ग यात्रियों को सांस लेने में होती रही परेशानी

मुंबई से एयर मॉरीशस की उड़ान में छोटे छोटे बच्चों से लेकर 78 वर्षीय तक व्यक्ति सहित सवार थे और प्लेन की एयर कंडीशन खराब हो गई जिसके चलते उन्हें सांस लेने में कठिनाई का अनुभव हुआ।
less than 1 minute read
air_mauritus.jpg

अब आप इस बात की कल्पना कीजिए कि एयर कंडीशन के चलते एक, दो नहीं करीब पांच घंटे तक यात्रियों को विमान के अंदर बैठना पड़ा। यह सही है न कि आपको ऐसा सोच कर ही घबराहट होने लगी न? कल्पना की उड़ान से बाहर यह हकीकत आज मुंबई एयरपोर्ट पर घटी। हुआ यह कि मुंबई से मॉरीशस जा रही एयर मॉरीशस की फ्लाइट में एयर कंडीशनिंग सिस्टम में खराबी आ गई। इसके चलते शिशुओं और एक 78 वर्षीय व्यक्ति सहित कई यात्रियों को सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। यात्री पांच घंटे तक विमान के अंदर ही फंसे रहे क्योंकि बोर्डिंग के तुरंत बाद इंजन में खराबी आ गई।

यह फ्लाइट आज सुबह 4:30 बजे मुंबई से रवाना होने वाली थी और इसके लिए सुबह 3:45 बजे बोर्डिंग शुरू हुई। हवाई जहाज का इंजन फेल होने के चलते एयर कंडीशनिंग में खराबी आ रही थी जिसके चलते बाद में मुंबई से मॉरीशस की उड़ान रद्द करनी पड़ी। यात्री पांच घंटे तक हवाई जहाज के अंदर ही फंसे रहे और और उन्हें उतरने की अनुमति नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें - New Surrogacy Rules: केंद्र सरकार ने सरोगेसी कानून पर लिया बड़ा फैसला, बच्चे के लिए अंडा या स्पर्म लेने की मिल गई छूट

Published on:
24 Feb 2024 05:09 pm
Also Read
View All
दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे सौरभ भारद्वाज हिरासत में, बोले- छह दिन पहले मांगी थी अनुमति, फिर क्यों रोका जा रहा?

CJP Mumbai Protest: अभिजीत दिपके की हिरासत की रिपोर्ट को CJP ने बताया फर्जी, 2 अक्टूबर को प्रदर्शन

Delhi Metro Stations Closed: दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट! इन 11 स्टेशनों पर बंद रहेंगे एंट्री-एग्जिट, यहां मिलेगी इंटरचेंज सुविधा

Delhi Section 163: दिल्ली में धारा 163 लागू, 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक; संसद इलाके में बढ़ी सख्ती

धार्मिक कट्टरपंथी था स्मित मच्छार का ओमानी को-पायलट, सऊदी अरब ने दुबई को सौंपा, अब तक जांच में क्या-क्या आया सामने