राष्ट्रीय

उदयपुर हत्याकांड का साइडइफेक्ट! मुस्लिम फेरीवालों से सामान खरीदने पर 5100 रुपए का जुर्माना, ग्राम पंचायत का लेटर पैड वायरल

गुजरात के बनासकांठा गांव में मुस्लिम फेरीवालों से सामान खरीदने पर 5100 रुपए जुर्माना लगाने का फरमान जारी किया गया है। यह फरमान एक लेटर पैड में जारी किया गया है, जो अब वायरल हो रहा है। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है।  
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2022, 9:57 AM IST
5100-fine-for-buying-goods-from-muslim-hawkers-in-gujarat-gram-panchayat-letter-pad-goes-viral.jpg
5100 fine for buying goods from Muslim hawkers in Gujarat, Gram Panchayat letter pad goes viral

राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में गुजरात के बनासकांठा में मुस्लिम फेरीवालों से सामान नहीं खरीदने का फरमान सामने आया है। यह फरमान गुजरात के बनासकांठा गांव में ग्राम पंचायत के लेटर पैड पर जारी किया हुआ लग रहा है, जो अब वायरल हो रहा है। इस फरमान में मुस्लिम फेरीवालों से सामान खरीदने पर 5100 रुपए का जुर्माना लगाने की बात कही गई है। इस पर बनासकांठा के स्थानीय प्रशासन की प्रतिक्रिया सामने आई है। स्थानीय प्रशासन ने बताया गया है कि वाघासन समूह की ग्राम पंचायत के लेटर पैड पर ऐसा कोई भी फरमान जारी नहीं किया गया है और जो निर्देश जारी किया गया है वह आधिकारिक नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बनासकांठा जिला विकास अधिकारी स्वप्निल खरे ने कहा कि जिस व्यक्ति के द्वारा लेटर पैड में हस्ताक्षर किए गए हैं उसके पास ऐसा कोई भी अधिकार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पंचायत वर्तमान में एक प्रशासक के अधीन है अभी वहां सरपंच पद के लिए होने वाला है।


ग्राम पंचायत के लेटर पैड में किसके हैं हस्ताक्षर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुस्लिम फेरीवालों से सामान नहीं खरीदने का फरमान वाले लेटर पैड में पूर्व सरपंच माफीबेन पटेल के हस्ताक्षर और मोहर है। यह लेटर पैड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया है।


अफवाह फैलाने वालों पर की जाएगी कार्रवाई

बनासकांठा जिला विकास अधिकारी ने कहा कि प्रशासन की तरफ से लेटर के जवाब में एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि सभी को सामान बेंचने और खरीदने की पूरी आजादी है। इस तरह की अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की ओर से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Published on: