राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के परिवार के 6 लोगों को सूरत में नहर में फेंका, 3 शव हुए बरामद

सूरत में महाराष्ट्र के परिवार के 6 सदस्यों को नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 8:53 AM IST
Canal
नहर (Representational Photo)

गुजरात के सूरत जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के एक परिवार के 6 सदस्य जलगांव के एरंडोल इलाके से काम की तलाश में कार से सूरत जा रहे थे। जब वो बारडोली में उवा-सेजवाल नहर के पास पहुंचे, तो किसी दूसरी गाड़ी में सवार कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने सभी 6 लोगों को कार से निकाला और सभी को अलग-अलग कारों में बिठाया और सभी को सेजवाल के पास उकाई लेफ्ट बैंक नहर पर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने सभी 6 लोगों को नहर में फेंक दिया।

3 लोगों की मौत, दो लापता और एक की बची जान

इस घटना में परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। दो बच्चे अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश चल रही है। एक 13 साल का बच्चा बच गया और उसने पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी।

कैसे बचा बच्चा?

13 साल का लड़का नहर के अंदर एक पाइप को पकड़कर उससे बाहर निकल गया। इसके बाद वह पास के एक होटल में गया और वहाँ काम करने वाले लोगों को उसने पूरी बात बताई। होटल के कर्मचारियों ने 21 नवंबर को इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। बच्चे ने पुलिस को बी ही घटना के बारे में जानकारी दी।

पीड़ितों की पहचान हुई उजागर

मृतकों की पहचान 45 वर्षीय नितिन पाटिल, उसकी 38 वर्षीय पत्नी पत्नी कविता पाटिल और 9 वर्षीय बेटी स्वीटी पाटिल के तौर पर हुई है। बचने वाले बच्चे की पहचान 13 वर्षीय करण पाटिल के तौर पर हुई है। दो लापता बच्चों की पहचान 2 वर्षीय प्रथ्मेंश पाटिल और 15 वर्षीय हरीश पाटिल के तौर पर हुई हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

नितिन और कविता की अन्य विवाहित बेटी खुशी पाटिल, जिसकी उम्र 25 वर्ष है, ने बारडोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और इसके लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS 140(1) (किसी व्यक्ति का अपहरण करना, ताकि उसकी हत्या की जा सके या उसे हत्या के खतरे में डाला जा सके), 109(1) (हत्या का प्रयास) और 54 (अपराध करते समय उकसाने वाले/सहयोगी की मौजूदगी) के तहत मामला दर्ज किया है।

Updated on:
25 Nov 2026, 8:53 AM IST
Published on: