कांग्रेस पार्टी के शीर्ष सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा के साथ सीट-बंटवारे की बातचीत में कांग्रेस ने 120 सीटों की मांग की है। साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि कांग्रेस इससे कम सीटों पर समझौता करने को तैयार नहीं है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच हुई एक बैठक में यह मांग रखी गई, जहाँ कांग्रेस ने उन 120 विधानसभा क्षेत्रों की लिस्ट दी, जिन पर पार्टी चुनाव लड़ना चाहती है।