25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / “इंदिरा गांधी की सुरक्षा किसने हटाई?” राहुल गांधी के बयान पर दिलीप घोष का पलटवार, कांग्रेस को घेरा

“इंदिरा गांधी की सुरक्षा किसने हटाई?” राहुल गांधी के बयान पर दिलीप घोष का पलटवार, कांग्रेस को घेरा

Akali Dal BJP Alliance: राहुल गांधी के बयान पर दिलीप घोष ने पूछा, इंदिरा गांधी की सुरक्षा किसने हटाई? अकाली दल-बीजेपी गठबंधन, शेख हसीना और सपा-कांग्रेस सीटों पर भी जानिए उनके बयान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 25 Nov 2026, 9:12 AM IST

Who removed Indira Gandhi security : Dilip Ghosh

Who removed Indira Gandhi security : "इंदिरा की हत्या उन्हीं के घर में क्यों हुई?" दिलीप घोष ने पूछा, आतंकवाद को किसने पाला (फोटो सोर्स: ANI)

Who Removed Indira Gandhi Security: पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि इंदिरा गांधी की सुरक्षा किसने हटाई थी और उन्हें उनके अपने घर में ही क्यों मार दिया गया। घोष ने अकाली दल-बीजेपी गठबंधन, शेख हसीना की वापसी और यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे पर भी बात की।

Indira Gandhi assassination: "देश में इतनी हत्याएं हुईं, क्या सबको सुरक्षा मिली?"

ANI पर पत्रकारों से बात करते हुए घोष ने कहा कि सुरक्षा देने और हटाने की बात करने वालों को पहले अपना इतिहास देखना चाहिए। उनका सवाल था कि किसने किसे सुरक्षा दी और क्या देश में हुई हर हत्या से पहले सबको सुरक्षा दी गई थी।

इसी बहस में उन्होंने इंदिरा गांधी का नाम लेते हुए पूछा कि उनकी सुरक्षा किसने हटाई और उनकी हत्या उन्हीं के घर के भीतर कैसे हुई। घोष ने यह भी पूछा कि देश में आतंकवाद को किसने पाला और आजाद भारत में बांटो और राज करो की राजनीति किसने की।

Akali Dal BJP Alliance : अकाली दल से "स्वाभाविक" रिश्ता, INDIA गठबंधन पर तंज

कोलकाता में घोष ने बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन पर कहा कि दोनों दल सालों से साथ रहे हैं। उनके मुताबिक हालात की वजह से कभी दूरी बन जाती है, लेकिन विचारधारा और दूसरे मामलों में दोनों की सोच मेल खाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब और देश के हित में यह गठबंधन कायम रहना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।

विपक्षी गठबंधन पर उन्होंने तंज कसा कि INDIA गठबंधन "अप्राकृतिक" है। घोष के शब्दों में, कुछ नेता दो दिन साथ बैठे, चाय पी और गठबंधन का ऐलान कर दिया। उन्होंने इसे दिल्ली की "टी पार्टी" बताया और कहा कि देश में कहीं इसका असली वजूद नहीं है। साथ ही उन्होंने शिवसेना का नाम लेकर कहा कि वह भी एनडीए की सहयोगी है और कई और दल भी साथ जुड़े हैं।

शेख हसीना की वापसी पर क्या बोले?

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के वापस लौटने के ऐलान पर घोष ने कहा कि यह बांग्लादेश का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि वहां जो हो रहा है, वह ठीक नहीं है। उनके मुताबिक भारत चाहता है कि बांग्लादेश में शांति रहे और वह फिर विकास की राह पर चले।

सपा के 26 सीटों के ऑफर पर कांग्रेस को सुनाया

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ओर से कांग्रेस को विधानसभा की 26 सीटें दिए जाने पर घोष ने कहा कि उन्हें हैरानी है कि एक कांग्रेस नेता पूछ रहे हैं, "क्या हम भिखारी हैं?" उन्होंने पलटकर पूछा कि अगर ऐसा नहीं है तो फिर क्या हैं। घोष का दावा था कि अखिलेश यादव कांग्रेस की ओर 26 सीटें लगभग उछाल रहे हैं और कांग्रेस फिर भी उनसे बातचीत कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हंगामे और बयानबाज़ी के सहारे सिर्फ दिल्ली में पार्टी को जिंदा रखे हुए है। यूपी जैसे राज्य में 400 सीटों में से सिर्फ 26 की पेशकश के बावजूद बातचीत जारी रखने पर उन्होंने कहा कि इसके आगे कहने को कुछ बचता नहीं।