TVK नेता ने पोस्ट में लिखा- युवाओं के नेतृत्व वाली क्रांति ही एकमात्र समाधान है। 'जेन ज़ेड' ने श्रीलंका और नेपाल में सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ विद्रोह किया। यहां भी युवा क्रांति का नेतृत्व करेंगे।
विजय की तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के नेता आधव अर्जुन के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मामला दर्ज किया गया है। TVK नेता पर युवाओं को वर्तमान सरकार के खिलाफ विद्रोह करने के लिए उकसाने का आरोप लगा। आधव अर्जुन के पोस्ट का स्क्रीनशॉट काफी वायरल हुआ, लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उत्तर क्षेत्र साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में अर्जुन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 47/2025, धारा 192, 196(1)(बी), 197(1)(डी), 353(1)(बी) और 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
TVK नेता ने पोस्ट में लिखा- युवाओं के नेतृत्व वाली क्रांति ही एकमात्र समाधान है। 'जेन ज़ेड' ने श्रीलंका और नेपाल में सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ विद्रोह किया। यहां भी युवा क्रांति का नेतृत्व करेंगे।
उन्होंने आगे कहा- यह क्रांति सरकार बदलने का कारण बनेगी। एक दुष्ट शासक के अधीन कानून भी दुष्ट हो जाते हैं। वहीं पोस्ट में तमिलनाडु पुलिस पर सिर्फ़ सड़क पर चलने के लिए नागरिकों पर हमला करने और सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त करने के लिए उन्हें गिरफ़्तार करने का भी आरोप लगाया है।
TVK नेता की पोस्ट को लेकर DMK ने पलटवार किया है। डीएमके सांसद कनिमोझी ने पोस्ट को गैरजिम्मेदाराना बताया और चेतावनी दी कि इस तरह के बयान हिंसा भड़का सकते हैं।
वहीं अर्जुन के पोस्ट पर पार्टी टीवीके ने पल्ला झाड़ लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी ने कहा- ये बयान अर्जुन के निजी विचार थे और पार्टी या उसके नेता द्वारा समर्थित नहीं थे। पार्टी और विजय कभी भी लोगों को या हिंसा को नहीं भड़काएंगे।