राष्ट्रीय

51 ट्रेन प्रभावित…25 को कर दिया गया रद्द, अहमदाबाद में हुआ बुलेट ट्रेन की लाइन पर हुआ बड़ा हादसा

Ahmedabad Bullet Train Project Accident: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इसकी वजह से अहमदाबाद से देश के विभिन्न हिस्सों में जाने वाली कम से कम 51 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Mar 2025, 7:17 PM IST
A major accident happened on the bullet train line in Ahmedabad
अहमदाबाद में हुआ बुलेट ट्रेन की लाइन पर हुआ बड़ा हादसा

Ahmedabad Bullet Train Project Accident: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गुजरात में वटवा रेलवे स्टेशन के पास बुलेट ट्रेन के काम के दौरान एक भारी क्रेन टूट गई। इस हादसे की वजह से अहमदाबाद से देश के विभिन्न हिस्सों में जाने वाली कम से कम 51 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। बुलेट ट्रेन लाइन के निर्माण में उपयोग की जाने वाली एक विशाल गैंट्री (खंभों के बीच कंक्रीट गर्डर लगाने के लिए इस्तेमाल होती है) अपनी जगह से फिसलकर गिर गई। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

जानिए कहां हुआ हादसा

अहमदाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (AFES) के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना बीती रात करीब 10:28 बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत वटवा रोड स्थित डी-मार्ट के पास दो खंभों के बीच एक स्लैब लॉन्चिंग क्रेन गिर गई। सौभाग्य से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) का बयान

नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा, 23 मार्च 2025 को रात करीब 11 बजे, वटवा (अहमदाबाद के पास) में वायाडक्ट निर्माण में इस्तेमाल होने वाली एक सेगमेंटल लॉन्चिंग गैंट्री, कंक्रीट गर्डर के लॉन्चिंग कार्य को पूरा करने के बाद पीछे हट रही थी, तभी वह गलती से अपनी स्थिति से फिसल गई। इस घटना से आसपास की रेलवे लाइन प्रभावित हुई है। बयान में आगे कहा गया, वरिष्ठ NHSRCL अधिकारी पहले से ही मौके पर मौजूद हैं। पहले से बनाए गए ढांचे को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

कई ट्रेनें रद्द, कुछ के मार्ग बदले गए

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद डिवीजन ने पुष्टि की है कि इस हादसे के कारण 51 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं और यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन शेड्यूल की जांच करने की सलाह दी गई है।

—25 ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जिनमें कर्णावती एक्सप्रेस, गुजरात क्वीन, गुजरात एक्सप्रेस और कुछ इंटरसिटी ट्रेनें शामिल हैं।

—कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जिनमें शताब्दी एक्सप्रेस, मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत, साबरमती एक्सप्रेस और शांति एक्सप्रेस शामिल हैं।

—पश्चिम रेलवे ने बताया कि पांच ट्रेनों का समय बदला गया है, जिनमें हावड़ा एक्सप्रेस भी शामिल है।

—छह अन्य ट्रेनों को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया गया है, जिनमें ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस शामिल है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले रेलवे के आधिकारिक पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर से अपने ट्रेन शेड्यूल की पुष्टि कर लें।

Updated on:
24 Mar 2025, 7:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मुस्लिम शादियों में पर्दे को लेकर AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान का विवादित बयान, दुल्हनों की तुलना तवायफ से करने पर JDU ने किया पटलवार

इंदिरा ने जारी किया था सावरकर के सम्मान में डाक टिकट, सोनिया गांधी ने किया बदनाम, Savarkar के प्रपौत्र ने ऐसा क्यों कहा?

1949 में नेहरू ने फतेह मैदान को अपना नाम देने से किया इनकार, जेवर एयरपोर्ट पर जयराम रमेश के सवाल, आठ महीने में एक भी विदेशी उड़ान नहीं

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस-सपा गठबंधन पर अजय राय ने जताया आत्मविश्वास, कहा – ‘बीजेपी का होगा सफाया’

निशिकांत दुबे की पोस्ट पर सियासी हलचल, क्या महात्मा गांधी जी की हत्या पंडित नेहरु की जानकारी में हुई?