24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / 1949 में नेहरू ने फतेह मैदान को अपना नाम देने से किया इनकार, जेवर एयरपोर्ट पर जयराम रमेश के सवाल, आठ महीने में एक भी विदेशी उड़ान नहीं

1949 में नेहरू ने फतेह मैदान को अपना नाम देने से किया इनकार, जेवर एयरपोर्ट पर जयराम रमेश के सवाल, आठ महीने में एक भी विदेशी उड़ान नहीं

Jairam Ramesh Jewar airport: कांग्रेस ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखे जाने पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने नेहरू के उन फैसलों की याद दिलाई, जब उन्होंने अपने नाम पर संस्थानों के नामकरण के प्रस्ताव ठुकरा दिए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 24 Nov 2026, 11:53 AM IST

Jewar airport renamed Narendra Modi

Jewar airport renamed Narendra Modi: नेहरू ने ठुकराया था अपना नाम, अब जेवर एयरपोर्ट पर कांग्रेस का मोदी पर वार (फोटो सोर्स-ANI)

Jewar Airport renamed Narendra Modi: कांग्रेस ने जेवर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखे जाने पर निशाना साधा है। पार्टी ने याद दिलाया कि 1949 और 1956 में जवाहरलाल नेहरू ने अपने नाम पर प्रस्ताव ठुकरा दिए थे।

Jewar Airport Renamed Narendra Modi: जयराम रमेश ने उद्घाटन और परियोजना की लागत पर उठाए सवाल

कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री मोदी ने पुरे तामझाम के साथ किया। रमेश के मुताबिक पहला चरण 3,000 एकड़ से ज्यादा जमीन पर बना है, जो विवादों के बीच ली गई थी, और निवेश 30,000 करोड़ रुपये से अधिक का है।

Nehru Refused Naming Fateh Maidan: नेहरू ने अपने नाम पर प्रस्तावों को कर दिया था खारिज

इसी के साथ उन्होंने इतिहास का हवाला दिया। कांग्रेस के अनुसार 1949 में प्रधानमंत्री नेहरू ने हैदराबाद के फ़तेह मैदान को अपना नाम देने से इनकार कर दिया था। 1956 में उन्होंने जम्मू-कश्मीर की बनिहाल सुरंग को अपने सम्मान में नाम देने का प्रस्ताव भी रुकवा दिया।

Narendra Modi International Airport Noida-Jewar: 9 अक्टूबर को हुआ एयरपोर्ट के नामकरण का फैसला

नामकरण का फैसला 9 अक्टूबर को हुआ। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने हवाई अड्डे को "नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर" नाम देने का प्रस्ताव मंज़ूर किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री की आभारी है, जिन्होंने यह हवाई अड्डा तोहफे में दिया। यह मंजूरी प्रस्ताव की है और औपचारिक अधिसूचना जैसी आगे की प्रक्रिया अभी बाकी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने तब भी कहा था कि देश को काम चाहिए, नाम नहीं।

पहले चरण पर 11,282 करोड़, पूरी परियोजना की लागत 29,560 करोड़ रुपये

अब आंकड़ों पर नजर डालें, क्योंकि यहां तस्वीर थोड़ी अलग है। पहले चरण पर करीब 11,282 करोड़ रुपये लगे, जिसमें से 6,876 करोड़ रुपये निजी कंपनी ने और 4,406 करोड़ रुपये राज्य सरकार ने जमीन अधिग्रहण पर खर्च किए। पूरी परियोजना की कुल लागत करीब 29,560 करोड़ रुपये बताई गई है। यानी 30,000 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पूरे प्रोजेक्ट के आसपास बैठता है, सिर्फ पहले चरण का नहीं।

उद्घाटन के आठ महीने बाद भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू नहीं

आपको बता दें कि 15 जून को लखनऊ से इंडिगो की पहली उड़ान आई थी। लेकिन उद्घाटन के करीब आठ महीने बाद भी यहां से कोई तय कार्यक्रम वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू नहीं हुई। अभी सिर्फ इंडिगो और आकासा एयर यहां सेवाएं दे रही हैं, यात्रियों की संख्या में 27 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है और सीधा मेट्रो या रेल संपर्क भी नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक पश्चिम एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया की एयरलाइनों से बातचीत जारी है।

नेहरू ने जीवित व्यक्तियों के नाम पर संस्थाओं के नामकरण का किया था विरोध

नेहरू का रुख पहले भी दर्ज है। नवंबर 1957 के एक प्रेस संदेश में उन्होंने जीवित व्यक्तियों के नाम पर संस्थाओं के नामकरण का विरोध किया था। हालांकि उनके निधन के बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय समेत कई चीजें उनके नाम पर बनीं। 2013 की एक आरटीआई के हवाले से लिखा कि नेहरू-गांधी परिवार के तीन सदस्यों के नाम पर 450 से ज्यादा योजनाएं और संस्थाएं हैं।