Mahatma Gandhi Assassination Kapur Commission: भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने X पर "कांग्रेस का काला अध्याय" सीरीज के चैप्टर 253 में पूछा है कि क्या गांधी जी की हत्या नेहरू की जानकारी में हुई। सवाल बड़ा है, इसलिए हमने पोस्ट के साथ लगे कपूर आयोग रिपोर्ट के पन्नों को खंगाला। संसदीय रिकॉर्ड से मिलान करने पर साफ हुआ कि दस्तावेजों में लापरवाही के सबूत खूब हैं, पर पंडित जवाहर लाल नेहरू की सीधी भूमिका का सबूत नहीं मिलता।