राष्ट्रीय

उड़ान भरते ही पवन हंस के हेलिकॉप्टर में आई खराबी, अंडमान में सुमद्र में हुई क्रैश लैंडिंग

झारखंड विमान हादसे के बाद आज एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। अंडमान द्वीप के उत्तरी हिस्से में स्थित मायाबंदर शहर से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पवन हंस का एक हेलिकॉप्टर समुद्र में क्रैश हो गया।

less than 1 minute read
Feb 24, 2026
हेलिकॉप्टर दुर्घटना (फोटो-एआई)

झारखंड विमान हादसे के बाद आज एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। अंडमान द्वीप के उत्तरी हिस्से में स्थित मायाबंदर शहर से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पवन हंस का एक हेलिकॉप्टर समुद्र में क्रैश हो गया।

हेलिकॉप्टर संचालन करने वाली कंपनी पवन हंस के प्रवक्ता ने कहा कि घटना सुबह करीब 9.30 बजे हुई। हेलिकॉप्टर पोर्ट ब्लेयर से दो क्रू मेंबर और पांच यात्रियों के साथ उड़ान भरी थी। तकनीकी खराबी के कारण हेलिकॉप्टर समुद्रा में उतारा गया। अधिकारियों ने कहा कि मायाबंदर में लैंडिंग के समय हेलिकॉप्टर रनवे से करीब 300 मीटर पहले समुद्र में उतरा। हेलिकॉप्टर में खराबी की शुरुआती जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें

Jharkhand Air Crash: संजय को बचाने के लिए 8 लाख में बुक किया था एयर एम्बुलेंस, उड़ान भरने के 23 मिनट बाद…

सरकारी कंपनी है पवन हंस

पवन हंस देश की सबसे बड़ी सरकारी हेलिकॉप्टर सेवा कंपनी है। इसकी स्थापना वर्ष 1985 में हुई थी। यह कंपनी मुख्य रूप से दूर-दराज और दुर्गम इलाकों को जोड़ने का काम करती है। कई बार वीआईपी और बड़े नेता भी इसकी सेवाओं का उपयोग करते हैं।

झारखंड प्लेन क्रैश में 7 लोगों की मौत

इस घटना से एक दिन पहले झारखंड के चतरा जिले में भी एक बड़ा विमान हादसा हुआ था। रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस जंगल क्षेत्र में क्रैश हो गई। इस हादसे में कुल 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो पायलट, एक डॉक्टर, एक नर्स, एक मरीज और उसके दो सहयोगी शामिल थे।

Updated on:
24 Feb 2026 01:53 pm
Published on:
24 Feb 2026 12:05 pm
Also Read
View All
“भाई, हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ…” बंगाल में रैलियों के बीच PM मोदी का चटपटा ब्रेक, दुकानदार को पैसे लेने के लिए ऐसे मनाया

सूरत से घर वापसी या जिंदगी की जंग? उधना में 8 हजार की भीड़ को संभालने के लिए पुलिस ने भांजी लाठियां, देखें दर्दनाक वीडियो

बंगाल में चुनावी जंग गर्म, CM ममता बनर्जी बोलीं- PM ने कल रात पार्टी प्रचार किया, ये मॉडल कोड का उल्लंघन

Middle East Conflict: ‘तबाह कर देंगे सारे पावर प्लांट और ब्रिज’,ट्रंप ने ईरान को दी खुली धमकी, इजरायल का लेबनान को अल्टीमेटम

US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए जेडी वेंस नहीं जाएंगे पाकिस्तान, ट्रंप ने बताई ये बड़ी वजह