राष्ट्रीय

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विमान की सीट के नीचे मिला धमकी भरा पत्र, जांच होने पर सामने आई ये बात

Bomb Threat Letter: अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा विमान की एक सीट के नीचे धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की तलाशी ली। 

2 min read
Feb 10, 2025
Ahmedabad airport

Ahmedabad Airport: गुजरात के अहमदाबाद के सरदार पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एक विमान के अंदर बम विस्फोट की धमकी भरा पत्र मिला है। इसके बाद अधिकारियों ने विमान की तलाश ली। हालांकि तलाशी के बाद अधिकारी ने बताया कि विमान के अंदर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। अधिकारी ने कहा कि सोमवार सुबह अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरने के बाद जेद्दा-अहमदाबाद अंतर्राष्ट्रीय उड़ान में बम की धमकी वाला पत्र मिला।

अधिकारियों ने विमान की ली तलाशी

अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने कहा कि विमान की एक सीट के नीचे धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की तलाशी ली। 

सफाई कर्मचारियों को मिला धमकी भरा पत्र

बता दें कि एक विमान सुबह अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरा। सभी यात्रियों के उतरने के बाद सफाई कर्मचारियों को विमान को उड़ाने की धमकी वाला एक नोट मिला। पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है। 

फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया

अधिकारी ने कहा कि यात्रियों की उंगलियों के निशान और लिखावट का मिलान करने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है। ताकि यह पता लग सके कि क्या जेद्दा से आए यात्रियों में से कोई इस कृत्य के पीछे था? हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

हाल ही में बम धमकियां

बता दें कि देश भर में विभिन्न प्रतिष्ठानों को पत्र और ईमेल के माध्यम से बम की धमकियों की श्रृंख्या में यह नई है जो कि अब तक झूठी साबित हुई है। इससे पहले 7 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख कॉलेज और दो स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम की धमकियां मिली थी। हालांकि दिल्ली पुलिस ने बाद दोनों परिसर की गहन तलाशी के बाद धमकियों को अफवाह घोषित कर दिया।

Published on:
10 Feb 2025 03:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर