6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Alert: फिर करवट बदलेगा मौसम! 7-8 अप्रैल को इन जगहों पर होगी बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rain Alert: मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में 7 और 8 अप्रैल को दो पश्चिमी विक्षोभों के एक के बाद एक आने की संभावना है, जिससे मौसम में भारी भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Apr 06, 2026

India weather,rainfall in southern states,western disturbance,hailstorms in north India,IMD weather forecast,Delhi weather update, India Weather update, India weather update April 2026,

मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट किया जारी

India Weather Update: देश में इस सप्ताह मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने वाला है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश होगी तो वहीं उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश, बर्फबारी और ओले गिरेंगे। इससे तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

उत्तर भारत में मौसम का बिगड़ेगा मिजाज

मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में 7 और 8 अप्रैल को दो पश्चिमी विक्षोभों के एक के बाद एक आने की संभावना है, जिससे मौसम में भारी भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विभाग ने लोगों को सर्तक रहने की भी संभावना जताई है। 

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी शुरू हो चुकी है। शिमला मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि, आंधी, बिजली गिरने और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 11 अप्रैल तक मौसम के खराब बने रहने की संभावना है।

इन राज्यों में आंधी-बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। राजस्थान के कुछ हिस्सों में 7 अप्रैल को 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी (थंडरस्क्वॉल) चलने की चेतावनी है।

इसके अलावा 7-8 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। कश्मीर घाटी में 7 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में सामान्य से ठंडा अप्रैल

दिल्ली में इस बार अप्रैल का मौसम ठंडा बना हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है और 8 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 7-8 अप्रैल को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन का तापमान फरवरी जैसा महसूस हो सकता है।

दक्षिण भारत में बारिश का दौर

दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में अगले 5 दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 6 अप्रैल को तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

चेन्नई में येलो अलर्ट

चेन्नई में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तमिलनाडु के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।