राष्ट्रीय

अपडेट करना है आधार कार्ड नंबर? अब लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं, जानें कैसे घर बैठे 5 मिनट में होगा यह काम

Aadhaar card आधार कार्ड में गलत या बंद मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए UIDAI ने आसान प्रक्रिया दी है। इसके जरिए आप आसानी ने आधार एप डाउनलोड करके घर बैठे नंबर अपडेट कर सकते है।

2 min read
Apr 19, 2026
Aadhaar Card Update (Image: Gemini)

भारत में आधार कार्ड (Aadhaar card) अब हर जरूरी सेवा के लिए अनिवार्य दस्तावेज बन चुका है। बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं में इसका उपयोग तेजी से बढ़ा है। ऐसे में यदि आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर गलत हो या बंद हो जाए, तो कई काम रुक सकते हैं। पहले इसे सही कराने के लए आपको आधार सेंटर जाकर लंबी लाइनों में लगना पड़ता था लेकिन अब अच्छी खबर यह है कि आप घर बैठे केवल 5 मिनट में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। आइए जानते है इसके लिए आपको क्या करना होगा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan : फर्जी बायोमेट्रिक्स से बनाते थे आधार कार्ड , ATS ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरों की आईडी से चल रहा था सेंटर

UIDAI का नया आधार एप डाउनलोड करें

अपडेट की प्रक्रिया शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले अपनो फोन में UIDAI का नया आधार एप डाउनलोड करना होगा। यह एप Android और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। एप डाउनलोड करके अपने नंबर से इसमें रजिस्टर करें। इसके बाद यह आपके नंबर पर ओटिपी भेजेगा जिसे डालकर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होगी और आपको मोबाइल में आधार एप शुरू हो जाएगा।

अपडेट आधार सर्विस को चुनें


इस एप के होम पेज पर आपको कई सारी सर्विसेज दिखाई देगी उसमें आप अपडेट आधार सर्विस को चुनें। इस पर क्लिक करने पर यह आपसे आपका आधार नंबर मांगेगा जिसे आप वहां डाल दें। इसके बाद मोबाइल नंबर अपडेट की प्रक्रिया शुरू होती है। आप अपडेट पर क्लिक करें और वहां अपना नया मोबाइल नंबर डाले, मतलब कि वह नंबर जिसे आप बदलकर अपने आधार पर अपडेट करना चाहते है।

मोबाइल फोन पर आएगा ओटिपी

इसके बाद एप के जरिए आपके उस नंबर पर एक ओटिपी आएगा जो आपने अपडेट किया है। इस ओटिपी को एप पर दर्ज करने के बाद वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होगी। वेरिफिकेशन इसलिए भी जरूरी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके की जो नंबर आप अपडेट करना चाह रहे है वह सही है या नहीं। अपने नए नंबर, ओटिपी और अन्य जानकारी अपडेट करने के बाद आपको अपनी रिक्वेस्ट सबमिट करनी होगी। बता दें कि कई बार इस प्रक्रिया के लिए मामूली शुल्क भी लिया जाता है।

अपडेट पूरा होने पर नंबर पर आएगा मैसेज

आपके रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद आपकी जानकारी अपडेट के लिए आगे भेज दी जाती है। इस दौरान आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर भी दिया जाता है जिसकी मदद से आप अपनी अपडेट की स्थिति को ट्रैक कर सकते है। यह सभी प्रक्रिया सही तरह से पूरी होने के कुछ ही दिन बाद आपका आधार अपडेट हो जाता है। नंबर अपडेट होने के बाद एसएमएस के जरिए आपको इसकी जानकारी भी दी जाती है और इसी तरह कुछ आसान स्टेप्स में आप घर बैठे अपना आधार अपडेट कर सकते है।

Published on:
19 Apr 2026 09:52 am
Also Read
View All