राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश व गुजरात नतीजे के बाद आम आदमी पार्टी बनेगी राष्ट्रीय पार्टी, मनीष सिसोदिया ने दी बधाई

Aam Aadmi Party became national party हिमाचल विधान सभा चुनाव व गुजरात विधान सभा चुनाव का रिजल्ट शाम को आ जाएगा। उसके बाद आज आठ दिसम्बर को आप देश का आठवां राष्ट्रीय दल बन जाएगा। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पूरे देश को बधाई दी। कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर फैल गई है।
2 min read
aap.jpg
हिप्र व गुजरात नतीजे के बाद आम आदमी पार्टी बनेगी राष्ट्रीय पार्टी, मनीष सिसोदिया ने दी बधाई

अब देश में आठ राष्ट्रीय पार्टियां हो जाएंगी। अभी तक देश में सात राष्ट्रीय पार्टियां जिनमें कांग्रेस, भाजपा, बसपा, सीपीआई, सीपीएम, राष्ट्रवादी कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस शामिल है। आठ दिसम्बर आम आदमी पार्टी के लिए खुशखबर लाएगा। हिमाचल विधान सभा चुनाव व गुजरात विधान सभा चुनाव के रिजल्ट के आते ही आम आदमी पार्टी देश की आठवीं राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी। यहां के मिले मत प्रतिशत से आप को यह दर्जा हासिल हो जाएगा। वैसे तो दिल्ली, पंजाब आम आदमी की सरकार है। और गोवा में आप के पास दो विधानसभा सीटें हैं। राष्ट्रीय दल का दर्जा मिलने के बाद आम आदमी पार्टी को दिल्ली में बड़ा दफ्तर, पूरे देश में एक चुनाव चिह्न के साथ-साथ कई ढेर सारी सुविधाएं भी मिलेंगी। आम आदमी पार्टी का गठन वर्ष 2013 में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में किया गया था।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर पूरे देश को बधाई

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आज गुरुवार को कहाकि, गुजरात की जनता के वोट से आम आदमी पार्टी आज राष्ट्रीय पार्टी बन रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य की राजनीति पहली बार राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बना रही है। इसके लिए पूरे देश को बधाई।

राष्ट्रीय दल बनने के लिए जरुरी शर्तें

संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय दल बनने के लिए कुछ शर्तें, नियम और पात्रता जरूरी है। संविधान विशेषज्ञ डॉ. सुभाष कश्यप बताते हैं कि, राष्ट्रीय दल होने की तीन मुख्य शर्तों या पात्रता में से एक शर्त ये है कि, कोई भी राजनीतिक दल चार लोकसभा सीटों के अलावा लोकसभा में 6 फीसदी वोट हासिल करे। फिर विधानसभा चुनावों में चार या इससे अधिक राज्यों में कुल 6 फीसदी या ज्यादा वोट शेयर जुटाए।

राष्ट्रीय दल बनने पर मिलने वाली सुविधाएं

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय दल के रुप में नाम दर्ज होने के बाद कई फायदे मिलेंगे। मान्यता के बाद राष्ट्रीय स्तर पर एक आरक्षित चुनाव चिह्न मिल जाएगा। निर्वाचन सूची मुफ्त और अनिवार्य तौर पर मिलेगी। चुनाव पूर्व उन्हें राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर टीवी और रेडियो प्रसारण के लिए समय मिलेगा। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों के प्रस्तावकों की संख्या बढ़ जाती है। साथ ही नेशनल मीडिया पर फ्री एयरटाइम मिल जाता है।

देश में 250 से ज्यादा क्षेत्रीय दल

हमारे देश में तीन स्तर राष्ट्रीय पार्टी, राज्य स्तरीय पार्टी और क्षेत्रीय पार्टी हैं। देश में सात राष्ट्रीय पार्टियों के अतिरिक्त राज्य स्तर पर 35 राजनीतिक दल हैं। और अभी 250 से ज्यादा क्षेत्रीय दल मौजूद हैं।

Updated on:
08 Dec 2022 11:28 am
Published on:
08 Dec 2022 11:22 am
Also Read
View All
Video: ‘PM मोदी ने आजतक कोई तीर्थयात्रा नहीं की’, जब कांग्रेस में रहकर शहजाद पूनावाला ने दिया था बयान, अब हो रहा वायरल

कभी पत्थर ढोता था, अब करोड़ों की दौलत! TMC से जुड़े तुलु मंडल पर कार्रवाई, भाजपा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

BJP से इस्तीफे के बाद शहजाद पूनावाला ने जारी किया एक और वीडियो, राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों को दिया बड़ा संदेश

Cockroach Cafe: बिहार के ‘कॉकरोच कैफे’ को लेकर सोशल मीडिया पर बहस, युवा बोले- मार्केटिंग का है शानदार आइडिया

क्या मंत्री दीपक प्रकाश के लिए खाली हुई MLC की सीट? BJP नेता के इस्तीफे के बाद आ गया उपेंद्र कुशवाहा के बेटे का बयान