राष्ट्रीय

जो मांगोगी, सब मिलेगा…AAP का BJP के सीएम पर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप

AAP के बलतेज पन्नू ने दावा किया कि यह कोई पहली कोशिश नहीं है और इससे पहले भी AAP विधायकों को धन और राजनीतिक पदों का लालच दिया गया था।

2 min read
AAP ने BJP पर ऑपरेशन लोटस का लगाया आरोप (Photo-X)

Punjab Politics: आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का दावा है कि उन्होंने पंजाब की एक AAP विधायक को पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का प्रस्ताव दिया।

मीडिया से बातचीत में आप के मीडिया इंचा र्ज बलतेज पन्नू और संगरूर से विधायक नरिंदर कौर भराज ने आरोप लगाया कि बीजेपी एक बार फिर विपक्षी दलों को कमजोर करने के लिए कथित “ऑपरेशन लोटस” चला रही है।

ये भी पढ़ें

Assam Voter List: सीएम हिमंत के विधानसभा में घटे वोटर, मुस्लिम बहुल इलाकों में उछाल! क्या असम चुनाव में आएगा बड़ा ट्विस्ट

‘BJP टिकट और अन्य ऑफर की पेशकश’

विधायक नरिंदर कौर भराज ने कहा कि उन्हें एक बैठक के लिए बुलाया गया, जहां मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उन्हें बीजेपी जॉइन करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने दावा किया, “मुझे संगरूर से बीजेपी उम्मीदवार बनाने का आश्वासन दिया गया और यह भी पूछा गया कि मेरी कोई अन्य मांग है या नहीं।”

विधायक ने आगे कहा कि उन्होंने सोचने के लिए समय मांगा, लेकिन पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, “मैंने 2014 में 19 साल की उम्र में AAP के साथ पोलिंग एजेंट के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। मैं पार्टी के साथ ही आगे बढ़ी हूं और उसके प्रति प्रतिबद्ध हूं।”

CM कार्यालय ने आरोपों को बताया निराधार

आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों पर सीएम सैनी के कार्यालय की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम के मीडिया सचिव परवीन अत्रे ने सभी दावों को पूरी तरह निराधार बताया। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक के बीच ऐसी कोई बैठक हुई ही नहीं।

अत्रे ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि AAP अपनी अधूरी वादों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही है।

सियासी तनाव बढ़ा

AAP के बलतेज पन्नू ने दावा किया कि यह कोई पहली कोशिश नहीं है और इससे पहले भी AAP विधायकों को धन और राजनीतिक पदों का लालच दिया गया था। इन आरोप-प्रत्यारोपों के बाद पंजाब और हरियाणा की राजनीति में AAP और BJP के बीच नया सियासी घमासान शुरू हो गया है। दोनों पार्टियां अपने-अपने दावों पर कायम हैं।

पहले भी किया दावा

बता दें कि यह पहली बार नहीं है बीजेपी पर AAP ने ऑपरेशन लोटस चलाने का दावा किया है। इससे पहले 2022 में भी AAP ने दावा किया था कि बीजेपी ने ऑपरेशन लोटस के तहत सरकार गिराने का प्रयास किया था। बीजेपी ने करीब 10 विधायकों से भी संपर्क किया था। इसके अलावा 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश भी की थी। 

ये भी पढ़ें

असम सीएम हिमंत सरमा ने कांग्रेस सांसद पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- देश के सामने सच्चाई…

Published on:
13 Feb 2026 12:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर