राष्ट्रीय

दिल्ली विधानसभा में ‘नोटकांड’: AAP विधायक ने लहराईं नोटों की गड्डियां, लगाए ये आरोप

आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिन्दर गोयल ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा में नोटों की गड्डी लहराईं। आप विधायक ने दावा कि यह रिश्वत में मिले पैसे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में नर्सिंग आदि की भर्ती के लिए टेंडर निकला है।
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2023, 1:23 PM IST
Aam Aadmi Party MLA Mohinder Goyal
Aam Aadmi Party MLA Mohinder Goyal

दिल्ली विधानसभा में इन दिनों जबरदस्त हंगामा हो रहा है। सदन में इस बार नोटकांड देखने को मिला। आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर गोयल ने सदन में रिश्वत में मिली नोटों की गड्डियां लहरा दी। इसके साथ ही दिल्ली के रिठाला से आप विधायक मोहिंदर गोयल ने बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में नर्सिंग आदि की भर्ती पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने सदन में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।


आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिन्दर गोयल ने बुधवार को सदन में रिश्वत में मिली नोटों की गड्डियां दिखाईं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में नर्सिंग सहित कई पदों पर भर्ती के लिए टेंडर निकला है। इसमें बड़े स्तर पर पैसों की उगाही होती है।


आप विधायक मोहिंदर गोयल ने ने कहा कि नौकरी हो जाने के बाद भी कर्मियों को पूरे पैसे नहीं मिलते। ठेकेदार उनमें से बहुत पैसे खुद ले लेते हैं। कर्मचारी इस मामले को लेकर अस्पताल में स्ट्राइक पर बैठे, वहां उनके साथ मारपीट हुई। विधायक ने कहा कि मैंने इसे लेकर DCP से शिकायत की। चीफ सेक्रेटरी और एलजी तक से शिकायत की गई है। उन्होंने मुझसे सेटिंग की कोशिश की कि विधायक को भी इसमें शामिल कर लें।


मोहिन्दर गोयल ने कहा कि खुलासे के लिए मैंने उनसे सेटिंग की और डीसीपी को जानकारी दी कि 15 लाख रिश्वत का पैसे मुझे दे रहे हैं। मैं उन्हें रंगे हाथ पकड़वाना चाहता हूं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके साथ ही विधायक कहा कि मैं अपनी जान जोखिम में डालकर यह काम कर रहा हूं। वे इतने दबंग लोग हैं कि मेरी जान ले सकते हैं। उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांगी की है।


दूसरी ओर, दिल्ली विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने यमुना में प्रदूषण को लेकर हंगामा किया। हंगामे को लेकर बीजेपी के चार विधायकों को सदन से बाहर कर दिया गया है। बीजेपी विधायक अभय वर्मा, अजय महावर, ओपी शर्मा और अनिल वाजपेयी को मार्शल्स के जरिए बाहर कर दिया गया है।

Published on: