राष्ट्रीय

AAP First Candidate List: आप ने जारी की पहली सूची, पंजाब में 5 मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा, नहीं होगा किसी से गठबंधन

AAP First Candidate Lok Sabha 2024 List: आम आदमी पार्टी (आप) ने पहली सूची जारी कर दी है। आप ने पंजाब में अपने आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पांच कैबिनेट मंत्रियों को मैदान में उतारा गया है।
less than 1 minute read
arvind_kejriwal.jpg

AAP First Candidate List: आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को पहली सूची जारी कर दी है। आप ने पंजाब में अपने आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पांच कैबिनेट मंत्रियों को मैदान में उतारा गया है। घोषित प्रमुख नामों में, पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को संगरूर सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकित किया गया है, जिसका प्रतिनिधित्व पहले वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत मान करते थे।

इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित

संगरूर सीट से गुरमीत सिंह मीत
अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल,
खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर,
जालंधर से सुशील कुमार रिंकू,
फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह एसपी,
फरीदकोट से करमजीत अनमोल,
बठिंडा से गुरुमीत सिंह खुदियां
पटियाला से डॉ. बलबीर सिंह

टिकट मिलने पर ये बोले बलबीर सिंह

डॉ. बलबीर सिंह ने पार्टी द्वारा उन्हें पटियाला लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद कहा, "मैं अपने आदर्श और राजनीतिक गुरु अरविंद केजरीवाल जी और माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान जी का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे पटियाला से लोकसभा चुनाव लड़ने का काम सौंपा।"

आप का नहीं होगा पंजाब में गठबंधन

बस्सी पठाना से कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी हाल ही में आप में शामिल हुए थे। वहीं आप और कांग्रेस इंडिया ब्लॉक के हिस्से के रूप में कई राज्यों में सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर पहुंचे हैं, पंजाब में उनके एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

Updated on:
14 Mar 2024 04:45 pm
Published on:
14 Mar 2024 04:07 pm