राष्ट्रीय

Abhijeet Dipke on Gyanesh Kumar : अभिजीत दीपके की प्रेस-कॉन्फ्रेंस में हंगामा, CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर केंद्र को घेरा

Abhijeet Dipke on Gyanesh Kumar : दिल्ली में पिछले 10-15 दिनों से छात्र संगठनों और युवाओं के सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं को सड़कों पर घसीटा जा रहा है।
2 min read
• •
Oct 15, 2026
Abhijeet Dipke
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके (Photo-IANS)

Abhijeet Dipke on Gyanesh Kumar : नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी ( CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 10-15 दिनों से दिल्ली में छात्र संगठन और युवा सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें घसीटकर ले जाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब विपक्षी दलों के नेता सड़कों पर उतरे, तो उन्हें भी हिरासत में लिया गया। इनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के अलावा ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और पिनराई विजयन जैसे पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

दिल्ली में गुरुवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्र संगठन AISA ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें एडवोकेट कपिल सिब्बल, प्रशांत भूषण और अभिनेता प्रकाश राज भी शामिल हुए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा हो गया। नेहा बोरा ने जैसे ही बोलना शुरू किया, वहां मौजूद कुछ लोग 'बंद करो' के नारे लगाने लगे। इसके बाद अभिजीत दीपके ने हंगामे को शांत कराने की कोशिश की।

दीपके ने कहा कि आखिर एक व्यक्ति ज्ञानेश कुमार के लिए इतनी सख्ती क्यों की जा रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि 10 अक्टूबर के आह्वान के बाद देश के इतिहास में संभवतः पहली बार रेलवे सेवाएं बंद की गईं। इसके बाद दिल्ली में मेट्रो सेवाएं और कई मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए। उन्होंने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर से भी सुरक्षा बलों को बुलाया गया।

दिल्ली को भारत-पाकिस्तान सीमा जैसा बना दिया

अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था इस तरह की गई, मानो शहर को भारत-पाकिस्तान सीमा में बदल दिया गया हो। उन्होंने कहा कि रेलवे और मेट्रो बंद करने के साथ ही बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को दिल्ली में तैनात किया गया। उनके मुताबिक, छात्र संगठनों, विपक्षी नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्रियों को सड़कों पर घसीटा गया। उन्होंने तिरंगा फहराने को भी कानून का उल्लंघन बताए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह सब ज्ञानेश कुमार के लिए किया जा रहा है?

ज्ञानेश कुमार नरेंद्र मोदी के लिए इतने अहम क्यों?

दीपके ने कहा कि आखिर ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्या दे रहे हैं, जिसके कारण उन्हें इतनी सुरक्षा दी जा रही है? उन्होंने सवाल किया कि लोगों को यह क्यों नहीं मानना चाहिए कि ज्ञानेश कुमार चुनाव जीतने में नरेंद्र मोदी की मदद कर रहे हैं। यदि ऐसा नहीं है, तो प्रधानमंत्री उन्हें इतनी सुरक्षा क्यों दे रहे हैं? दिल्ली में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा, अभिजीत दीपके और अन्य लोगों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा भी हुआ।

Updated on:
15 Oct 2026 03:51 pm
Published on:
15 Oct 2026 03:10 pm
Also Read
View All
40,000 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से राहत, अनिल अंबानी ग्रुप के पूर्व अधिकारी पुनीत गर्ग को मिली जमानत

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश

Gaurav Bhatia on Rahul Gandhi : राहुल गांधी अराजकता के प्रतीक, सुप्रीम कोर्ट परिसर में भीड़तंत्र नहीं चलेगा: गौरव भाटिया

किसानों को 5,000 रुपये की मदद पर कांग्रेस सांसद बलवंत वानखड़े ने उठाए सवाल, बोले- यह किसानों के संघर्ष का मजाक

आंदोलन दबाने वाले बड़ी गलती कर रहे हैं: प्रशांत किशोर का केंद्र और चुनाव आयोग पर सीधा वार