राष्ट्रीय

Accident News : बडगाम की खाई में गिरी BSF की बस, चार जवानों की मौत और 32 घायल

Budgam वाटरहेल के पास ब्रेल गांव के पास BSF की एक बस खाई में गिर गई। इसमें सवार तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Oct 2024, 3:43 PM IST
Feature image

BSF Bus Accident : जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा हो गया है। BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिर गई है। इस दुर्घटना में चार जवानों की मौत हो गई है।बडगाम पुलिस ने बताया है कि जवानों को लेकर जा रही बस वाटरहेल के पास ब्रेल गांव के पास खाई में गिर गई। बस में 36 जवान सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है।

इस दुर्घटना में चार जवानों की हालत बहुत नाजुक है। BSF के बार्डरमैन G/124 की कंपनी एक दूसरे चरण की चुनावी सुरक्षा में जा रहे थे कि इसी दौरान करीब शाम पांच बजे थाना खानसाहिब के पास यह बस खाई में गिर गई। इस समय मौके पर सीआरीपीएफ की 43 बटालियन की QAT पहुंच गई है। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा हुआ है।

इस घटना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जम्मू-कश्मीर के बडगाम में भयानक त्रासदी के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ, जहां चुनाव ड्यूटी के लिए ले जा रही बस के खाई में गिर जाने से 4 बीएसएफ जवानों की जान चली गई और लगभग 28 जवान घायल हो गए। बहादुरों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। उन्हें इस अपूरणीय क्षति से उबरने की शक्ति मिले। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं घायलों के साथ हैं, हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

वहीं घटना पर दुख जताते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक आरआर स्वैन ने कहा, "हम इन समर्पित सैनिकों के नुकसान पर शोक व्यक्त करते हैं, जिन्होंने देश की अथक सेवा की। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं और उन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा सभी आवश्यक सहायता और सहयोग का भरोसा देते हैं।"

Updated on:
24 Oct 2024, 3:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे