राष्ट्रीय

सरकारी पदों पर फर्जी डिग्री लेकर बैठे रसूखदार और नेताओं के रिश्तेदार के खिलाफ लेंगे एक्शन, CM भगवंत मान का ऐलान

Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़े रसूखदार और राजनेताओं के रिश्तेदारों का खुलासा करने और एक्शन लेने की बात कही है। ये वो रिश्तेदार हैं जो फर्जी डिग्री लेकर सरकारी नौकरी में सालों से बैठे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jun 2022, 12:52 PM IST
Punjab CM Bhagwant Mann Bans private school fees hike
Punjab CM Bhagwant Mann Bans private school fees hike

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सत्ता संभालने के बाद से कई बड़े ऐलान किये हैं और एक्शन भी लिए हैं। अब सीएम भगवंत मान ने कुछ रसूखदार और नेताओं के उन रिश्तेदारों के खिलाफ एक्शन लेने की घोषणा की है जो फर्जी डिग्री लेकर सरकारी नौकरी में बैठे हैं। सीएम मान ऐसे रसूखदार और नेताओं के रिश्तेदारों का पर्दाफाश भी जल्द ही करने वाले हैं। ये ऐलान उन्होंने ट्वीट कर किया है।

CM का बड़ा ऐलान
सीएम मान ने ट्वीट कर लिखा, "मेरे संज्ञान में कई मामले आए हैं। बहुत प्रभावशाली और राजनीतिक लोगों के रिश्तेदारों ने फर्जी डिग्री के साथ सरकारी नौकरी ली है।"

उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही पंजाब के लोगों का पैसों का हिसाब सरकार लेगी और ऐसे लोगों का पर्दाफाश करेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब की जनता का एक-एक टैक्स का पैसा जनता के खाते में जाएगा।

एक बैंक मैनेजर के खिलाफ लिया जा चुका है एक्शन
गौरतलब है कि हाल ही में पंजाब राज खेतीबाड़ी विकास बैंक में डिप्टी जनरल मैनेजर अमनदीप सिंह के भर्ती में फर्जीवाड़ा सामने आया था। इसके बाद एक्शन लेते हुए पंजाब सरकार ने कुर्सी से हटा दिया था।

अब इस तरह के और मामलों की छानबीन चल रही है। अयोग्य लोगों को निकालकर योग्य व्यक्ति की नियुक्ति की जाएगी। इससे पंजाब के युवाओं को भी अवसर मिलेगा।

बता दें कि पंजाब की मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इस मामले में मुख्यमंत्री ने अपने स्वास्थ्य मंत्री को ही कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया था।

यह भी पढ़े- 1 जुलाई से लागू हो रही नई अबकारी नीति, पंजाब में 40% सस्ती होगी शराब

Updated on:
11 Jun 2022, 12:52 PM IST
Published on: