राष्ट्रीय

Jacqueline Fernandez : अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मिली बेल, 24 नवंबर को होगी आरोपों पर बहस

आखिरकार अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की उहापोह खत्म हो गई। 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडीज को 2 लाख रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि का एक जमानतदार पेश करने की शर्त पर जमानत दे दी है।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2022, 4:54 PM IST
jacqueline_fernandez.jpg
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मिली बेल, 24 नवंबर को होगी आरोपों पर बहस

हरदिलअजीज बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को एक बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडीज को दो लाख रुपए के निजी मुचलके यानी श्योरिटी बॉन्ड और दो लाख रुपए राशि के एक और जमानतदार पेश करने की शर्त पर जमानत दी गई है। जैकलीन फर्नांडीज की बेल पर 11 नवंबर को फैसला होना था पर पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। वैसे तो जैकलीन की अंतरिम बेल 10 नवंबर को ही खत्म हो गई थी। जैकलीन फर्नांडीज पर 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस के मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की ठगी के रकम से फायदा लेने का आरोप है। इस केस की जांच ईडी कर रही है। ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज की जमानत रद करने के लिए कई तर्क पेश किए पर अदालत ने सभी तर्कों पर विचार करने के बाद यह फैसला दिया है। कोर्ट जैकलीन पर लगे आरोपों को तय करने पर 24 नवंबर को बहस करेगी।

कोर्ट की इजाजत से विदेश जाने की छूट

कोर्ट ने फैसले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को विदेश जाने के लिए छूट दी है। पर पटियाला हाउस कोर्ट ने चेताया है कि, जैकलीन कोर्ट की इजाजत से कुछ दिनों के लिए देश से बाहर जा सकती हैं, पर हमेशा के लिए देश छोड़ नहीं सकती हैं।

जमानत अर्जी का ईडी ने किया विरोध

पटियाला हाउस कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन फर्नांडीज की बेल का जमकर विरोध किया। प्रवर्तन निदेशालय ने तर्क रखा कि, जब मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सभी आरोपित जेल में बंद हैं तो जैकिलन फर्नांडीज को जमानत क्यों दी जाए। साथ ही यह भी कहाकि, जैकलीन जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग केस मामला जानें क्या है

मनी लॉन्ड्रिंग केस के मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपए की हेरा फेरी का आरोप है। ईडी ने जैकलीन को भी इस मामले में आरोपी बनाया है। जैकलीन अपनी सफाई में बताती हैं कि, वो खुद इस मामले में विक्टिम हैं। बताया जा रहा है कि, जैकलीन और सुकेश दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। जैकलीन को खुश करने के लिए सुकेश उन्हें महंगे तोहफे देते थे। जैकलीन सुकेश से शादी करना चाहती थी। सुकेश ने भी जेल से चिट्ठी लिखकर जैकलीन को निर्दोष बताया था।

Updated on:
15 Nov 2022, 4:54 PM IST
Published on: