राष्ट्रीय

‘सिर काटने वाले को मिलेगा 50 लाख का इनाम’, BJP में शामिल होने के बाद हेमंत सोरेन के प्रस्तावक Mandal Murmu को मिली धमकी

Jharkhand Election: बीजेपी में शामिल होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू को जान से मारने की धमकी मिली है। पुुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Nov 07, 2024
Feature image

Mandal Murmu: झारखंड में चुनाव प्रचार (Jharkhand Election) के बीच जेएमएम से BJP में शामिल हुए हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के प्रस्तावक मंडल मुर्मू (Mandal Murmu) को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। बता दें कि बीते दिनों मंडल मुर्मू बीजेपी में शामिल हुए थे। एक व्यक्ति ने लिखा कि मंडल मुर्मू का सिर काटने वाले को सिदो-कान्हू बैसी समिति की ओर से 50 लाख रुपए दिए जाएंगे। यह मैसेज बुधवार को वायरल हुआ और सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्ता व्यक्ति की पहचान साहुल हांसदा के रूप में हुई है, जो दुमका के मुफस्सिल थाना का रहने वाला है। 

बीजेपी में मंडल मुर्मू के शामिल होने से था नाराज

मंडल मुर्मू को धमकी देने वाले व्यक्ति ने बताया कि कोई रोजगार नहीं मिलने के बाद उसने पुरानी बाइक खरीदने और बेचने के लिए एक सेल्स एंड सर्विस नाम का व्हाट्सएप्प ग्रुप बना रखा था। इस ग्रुप का मेंबर ने मंडल मुर्मू के बीजेपी में शामिल होने पर नाराजगी जताते हुए लिखा कि मुर्मू का सिर काटने वाले को 50 लाख रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।

बीजेपी में हुए थे शामिल

बता दें कि बरहेट विधानसभा सीट से सीएम हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने नामांकन के दौरान हूल क्रांति के नायक सिदो कान्हू के वंशल मंडल मुर्मू को प्रस्तावक बनाया था। बीते दिनों मंडल मुर्मू बीजेपी में शामिल हो गए थे। मंडल मुर्मू सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी में शामिल हुए थे। इस दौरान झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, झारखंड बीजेपी के संगठन प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी मौजूद रहे। बीजेपी में शामिल होने के बाद मंडल मुर्मू ने कहा था कि वे सिदो-कान्हू के छठे वंशज हैं। बीजेपी की नीति और सिद्धांत से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहम की है। शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी का पट्टा पहनाकर मंडल मुर्मू का स्वागत किया था।

Updated on:
07 Nov 2024 04:04 pm
Published on:
07 Nov 2024 03:43 pm