
Jharkhand Vidhansabha Election: झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच दलबदल का दौर अपने पूरे परवान पर है। टिकट नहीं मिलने से नाराज नेता हर दिन एक पाले से दूसरे पाले में जा रहे हैं। इसी बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren)को बड़ा झटका लगा है। साहिबगंज जिले के बरहेट विधानसभा सीट से सीएम हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने नामांकन के दौरान हूल क्रांति के नायक सिदो कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू (Mandal Murmu) को प्रस्तावक बनाया था। अब मंडल मुर्मू बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
देवघर में रविवार की रात गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मंडल मुर्मू बीजेपी में शामिल हो गए। मंडल मुर्मू का बीजेपी में शामिल होने पर झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, झारखंड भाजपा के संगठन प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने स्वागत किया।
बीजेपी में शामिल होने के बाद मंडल मुर्मू ने कहा कि वे सिदो-कान्हू के छठे वंशज हैं। बीजेपी की नीति और सिद्धांत से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहम की है। दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी का पट्टा पहनाकर मंडल मुर्मू का स्वागत किया। बरहेट विधानसभा से सीएम हेमंत सोरेन का प्रस्तावक बनने के बाद वे झामुमो में सहज महसूस नहीं कर रहे थे। इस कारण से बीजेपी में शामिल हुए हैं।
मंडल मुर्मू के बीजेपी में शामिल होने पर झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वो केवल उनके प्रस्तावक नहीं हैं। अमर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज हैं। बांग्लादेश जैसी घुसपैठ हो रही है। विकास के काम ठप पड़े हैं और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर बीजेपी और मोदी जी के साथ जाने का फैसला किया। वहीं असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मंडल मुर्मू के साथ मिलकर संथाल परगना में काम करेंगे। उनके सहयोग से संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठ को कैसे खत्म करना है, इस पर रणनीति बनाई जाएगी।
Updated on:
04 Nov 2024 07:33 pm
Published on:
04 Nov 2024 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
