राष्ट्रीय

7 मई को देशभर में बजेंगे हवाई हमले वाले सायरन, ‘मॉक ड्रिल’ से युद्ध जैसी 10 तैयारियों की होगी रिहर्सल

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, गृह मंत्रालय ने राज्यों को 7 मई को सिविल डिफेंस ड्रिल आयोजित करने के निर्देश जारी किए है।
3 min read
• •
Updated: 6 May 2025, 6:27 AM IST
Feature image

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों को सबक सिखाने वाली संभावित कार्रवाई और उसके बाद की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी तेज हो गई है। गृह मंत्रालय ने राज्यों को 7 मई को व्यापक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि विदेशी हमले की स्थिति में आपातकालीन तैयारी को परखा और सुदृढ़ किया जा सके। यह अभ्यास देशभर में चिह्नित 244 'नागरिक सुरक्षा जिलों' में आयोजित होंगे।

राष्ट्रविरोधी सोशल मीडिया एनफ्लुएंसरों पर कसेगा शिकंजा

इस बीच, सूचना-प्रौद्योगिकी (आईटी) से संबंधित संसदीय समिति ने उन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा जिनके पोस्ट राष्ट्रविरोधी प्रतीत होते हैं। समिति ने सरकार को इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने और उसकी रिपोर्ट 8 मई तक पेश करने का निर्देश दिया है। समिति ने यह भी रेखांकित किया कि पहलगाम हमले के बाद इस्लामोफोबिक और कश्मीर विरोधी प्रवृत्तियां सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल रही हैं, जिससे सांप्रदायिक तनाव और अधिक बढ़ सकता है।

दस तरह के अभ्यास होंगे

1- हवाई हमले की चेतावनी सायरनों का संचालन किया जाएगा।

2- विद्यार्थियों को नागरिक सुरक्षा उपायों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

3- तत्काल ब्लैकआउट का अभ्यास, ताकि हमलों के दौरान दृश्यता कम की जा सके।

4- महत्त्वपूर्ण ढांचों को छिपाना, ताकि दुश्मन की नजरों से बचाया जा सके।

5- निकासी योजना का पूर्वाभ्यास, ताकि आपात स्थिति में तुरंत सुरक्षित निकल सकें।

6- भारतीय वायु सेना के साथ हॉटलाइन/रेडियो संचार लिंक का संचालन।

7- वार्डन सेवाओं, अग्निशमन सहित नागरिक सुरक्षा सेवाओं की सक्रियता जांचना।

8- नियंत्रण कक्षों और छाया नियंत्रण कक्षों की कार्यक्षमता का परीक्षण करना।

9- बंकरों और खाइयों की सफाई करना।

10- नागरिक सुरक्षा योजनाओं को अपडेट करना एवं उनका पूर्वाभ्यास

रूस भारत के साथ, पुतिन बोले- सबक सिखाओ

पहलगाम हमले के मद्देनजर आतंक के खिलाफ लड़ाई में रूस ने भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और कहा कि रूस भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। विदेश मंत्रालय ने बताया, 'राष्ट्रपति पुतिन ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही। पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि इस जघन्य हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

नागरिकों को निशाना बनाना मंजूर नहींः गुटेरस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरस ने पहलगाम हमले के संदर्भ में कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना स्वीकार नहीं है। हालांकि इसके जवाब में संभावित भारतीय कार्रवाई का उल्लेख किए बना कहा कि सैन्य समाधान कोई समाधान नहीं हैं। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को दूर करने के लिए मदद करने का प्रस्ताव भी दिया। गुटेरस ने यह बयान पाकिस्तान के आग्रह पर बुलायी जा रही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अनौपचारिक बैठक में शामिल होने से पहले दिया। यह 'क्लोज्ड डोर मीटिंग' भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव पर विचार करने के लिए बुलाई जा रही है। हालांकि इसके मिनट्स दर्ज नहीं किए जाएंगे।

भारत-पाक अपडेट

—भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि उन्होंने सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।
—केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहलगाम हमले में पाकिस्तान के संलिप्त होने का मुद्दा एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के प्रमुख मसातो कांडा के समक्ष उठाया है। मिलान में दोनों की मुलाकात हुई।
—भारत सरकार पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की ग्रे लिस्ट में शामिल करने के लिए दबाव डाल रहा है, साथ ही उसे मल्टीलेटेरल फंडिंग फ्लो के रिव्यू का आह्वान कर रहा है।
—रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को भारत दौरे पर पहुंचे जापान के अपने समकक्ष नाकातानी सान से मुलाकात की। नाकातानी सान ने भारत को पूर्ण समर्थन देने की पेशकश की।
—राजनाथ-नाकातानी के बीच आतंक के खिलाफ साझा लड़ाई पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने सीमा-पार खतरों का मुकाबला करने के लिए सहयोग और संयुक्त प्रयासों को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Updated on:
6 May 2025, 6:27 AM IST
Published on:
Also Read
View All
महाराष्ट्र में सराफा कारोबारी का फिल्मी अंदाज में अपहरण, पुलिस ने कार पकड़ी तो तेलंगाना का निकला कनेक्शन

जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना प्रशासन ने लिया फैसला, दीया मिर्जा के वीडियो पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम का बयान

राहुल गांधी को CM देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, जब दादी संविधान नहीं बदल पाईं तो आप क्या कर लेंगे?

दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर वाले शो को लेकर इंदौर में बम थ्रेट, 3 स्कूलों और महापौर कार्यालय को मिला धमकी भरा ईमेल

मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील पर चिराग पासवान ने CM सम्राट चौधरी का किया समर्थन, कहा- पैसों का नहीं है मामला