
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा ही जा रहा है। इसी बीच सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पहलगाम के बाद पुंछ में आतंकवादी बड़े हमले की फिराक में थे। समय रहते जवानों ने उनके मनसुबों पर पानी फेर दिया। सुरक्षाबलों ने सोमवार को पुंछ से 5 IED, वायरलेस सेट और कुछ कपड़े जब्त किए है। इसके बाद इलाके में भारतीय सेना के JKP SOG और रोमियो CIF द्वारा ऑपरेशन जारी है।
सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने का पर्दापास करते हुए 5 IED, वायरलेस सेट और कुछ कपड़े बरामद हुए हैं। जवानों को यह सफलता पुंछ के सूरनकोट में मारहोट गांव में मिली है। सुरक्षा बलों का कहना है कि यह आतंकियों के छिपने की जगह है।
सूरनकोट में इस बरामदगी के बाद श्रीनगर सेंट्रल जेल और जम्मू की कोट बलवाल जेल की सुरक्षा कड़ी कर दी है। क्योंकि इन जेलों में कई आतंकियों को बंद कर रखा है, जो हमलों में मदद करते हैं। इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद यह फैसला लिया गया है।
पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की है। रविवार और सोमवार की रात के दौरान, 11वें दिन पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा गोलीबारी की। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को इसका करारा जवाब दिया।
Updated on:
5 May 2025, 12:57 PM IST
Published on:
5 May 2025, 10:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.