राष्ट्रीय

1,800 करोड़ रुपए के बाद कांग्रेस को Income Tax के दो और नोटिस

Congress IT Notice: कांग्रेस के दिग्गज नेता और महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) का दावा है कि केवल एक ही नहीं बल्कि शुक्रवार रात कांग्रेस को दो और आयकर नोटिस मिला है।

less than 1 minute read

Congress Two More IT Notice:लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) से पहले लोकतंत्र की लड़ाई में कांग्रेस आयकर विभाग की कार्रवाई में उलझ गई है। चुनाव से पहले कांग्रेस के खाते फ्रिज कर दिए गए हैं और आयकर विभाग (Income Tax Department) ने 1823 करोड़ रुपए का नोटिस 29 मार्च को भेज दिया था। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने प्रेसवार्ता में बताया कि केवल एक ही नहीं बल्कि शुक्रवार रात कांग्रेस को दो और आयकर नोटिस मिला है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस को 1800 करोड़ रुपए का नोटिस मिलने के बाद शुक्रवार की रात को दो और नोटिस आयकर विभाग ने पार्टी को दिए हैं।


दिल्ली उच्च न्यायालय ने कर पुनर्मूल्यांकन कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पार्टी की याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद आयकर विभाग ने कांग्रेस को करीब 1823 करोड़ रुपए भुगतान का नोटिस थमा यिा था। अब इसके अलावा भी 2 नोटिस दिए गए हैं लेकिन उनमें क्या है? इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।


कांग्रेस ने भाजपा पर कर आतंकवाद का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा है कि यह पार्टी को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है। गौरतलब है कि आयकर विभाग ने मूल्यांकन वर्ष 2017-18 और 2020-21 के लिए नोटिस दिया है। इसमें जुर्माना और ब्याज भी शामिल है। इससे पहले कांग्रेस के खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।


आयकर विभाग ने कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को भी नोटिस भेजा है। डीके शिवकुमार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा उन्हें निशाना बना रही है। आयकर विभाग ने उस मामले में नोटिस भेजा है जोकि खत्म हो चुका है। भाजपा चुनाव में अपनी हार को लेकर डरी हुई है। वह कांग्रेस और इंडिया को निशाना बना रही है।

Also Read
View All