11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनिया गांधी की किताब पर संजय झा का पलटवार- नीतीश ने बनाई INDIA गठबंधन की जमीन, फिर उन पर निजी हमला क्यों?

Sonia Gandhi book: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर सोनिया गांधी की किताब में की गई टिप्पणी पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने नाराजगी जताई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 11 Nov 2026, 10:32 AM IST

MP Sanjay Kumar Jha

MP Sanjay Kumar Jha (Photo-ANI)

पटना। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' आते ही चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। किताब में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर गई टिप्पणी पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने नाराजगी जताई है। जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी में एक नई संस्कृति को दर्शाता है, जहां वरिष्ठ नेता सार्वजनिक जीवन में लंबा योगदान देने वाले राजनेताओं के खिलाफ व्यक्तिगत और स्तरहीन टिप्पणियां कर रहे हैं। संजय झा ने कहा कि किताब में लिखा गया है कि नीतीश कुमार ने कमजोर कारणों के चलते INDIA गठबंधन की बैठक छोड़ दी थी। लेकिन लोगों को यह समझना चाहिए कि INDIA गठबंधन की नींव नीतीश कुमार ने ही रखी थी।

नीतीश कुमार ने विपक्षी नेताओं को एकजुट किया

संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों के नेताओं के बीच भरोसा कायम किया। उन्होंने देशभर का दौरा किया और अलग-अलग विपक्षी नेताओं को एक मंच पर लाने का काम किया। इसी पहल के तहत पटना में INDIA गठबंधन की पहली बैठक आयोजित हुई थी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की वजह से ही विपक्षी नेता एक साथ आए थे। ऐसे में किताब में उनके योगदान को नजरअंदाज करते हुए इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है।

गठबंधन छोड़ने की परिस्थितियां भी बतानी चाहिए

जेडीयू सांसद ने कहा कि किताब में यह भी बताया जाना चाहिए कि आखिर किन परिस्थितियों में नीतीश कुमार ने INDIA गठबंधन से अलग होने का फैसला किया था। केवल उनके फैसले पर टिप्पणी करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन परिस्थितियों को भी सामने रखना चाहिए, जिनके चलते उन्हें गठबंधन छोड़ना पड़ा।