राष्ट्रीय

UP-बिहार के बाद अब छत्तीसगढ़ में आमने सामने होंगे चाचा-भतीजा, BJP की रणनीति ने बढ़ी CM बघेल की चुनौती

Chhattisgarh Election 2023: जिस पाटन सीट पर भाजपा ने विजय बघेल को उम्मीदवार बनाया है। वह सीट पारंपरिक तौर पर कांग्रेस की रही है।
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2023, 7:04 PM IST
 After UP-Bihar, uncle-nephew will now face to face in Chhattisgarh

अगले कुछ महीनों में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इनमें से तीन बड़े राज्यों में लड़ाई भाजपा बनाम कांग्रेस होने वाला है। ऐसे में भाजपा किसी भी हालत में कांग्रेस को हराना चाहती है। भाजपा ने जब आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया तो इसकी झलक देखने को मिली है।

दरअसल भाजपा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने उनके ही भतीजे विजय बघेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि भाजपा ने जिस पाटन सीट से विजय को अपना प्रत्याशी बनाया है। उस सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री विधायक हैं।

3 बार कांग्रेस तो 1 बार भाजपा के पास रही पाटन सीट

बता दें जिस पाटन सीट पर भाजपा ने विजय बघेल को उम्मीदवार बनाया है। वह सीट पारंपरिक तौर पर कांग्रेस की रही है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद 2003 में इस सीट पर वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जीत दर्ज की थी। लेकिन 2008 में भाजपा के विजय ने अपने चाचा भूपेश से ये सीट छीन ली। लेकिन फिर 2013 और 2018 में भूपेश बघेल ने फिर से इस सीट पर अपना कब्जा जमाया।

2018 में भाजपा ने नहीं दिया था मौका

2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने विजय बघेल को मौका ही नहीं दिया। पार्टी ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में दुर्ग लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया। इस समय में वह कांग्रेस की प्रतिमा चंद्राकर को भारी मतों से हराकर दुर्ग के सांसद हैं।

2018 में 15 सीटों पर सिमट गई थी भाजपा
2018 में छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता विरोधी लहर चल रही थी। राज्य में 15 साल पुरानी रमन सिंह सरकार को इस चुनाव में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पार्टी महज 15 सीटों पर सिमट कर रह गई। 2018 में हुए चुनाव में भूपेश बघेल ने 15 वर्षों तक विपक्ष का नेतृत्व करने के 17 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

भाजपा ने किया प्रत्याशियों के नाम का ऐलान
2018 में मिली हार के बाद से ही भाजपा इस राज्यों को फिर से जीतने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इसके लिए पार्टी ने आज 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने अपने सांसद विजय बघेल को उनके चाचा भूपेश बघले की सीट पर उन्हें प्रत्याशी बनाया है।

Published on:
Also Read
View All
CEC ज्ञानेश कुमार पर रिश्वत के आरोपों की फिर से होगी जांच, कांग्रेस नेता बोले- दोषी को मिले सजा

पत्नी से विवाद के बीच IPS भानू प्रताप सिंह पर कार्रवाई, खगड़िया SP पद से हटाए गए, शैलेन्द्र सिंह को मिली कमान

नरसिम्हा राव को हटवा नहीं पाए तो बागी हो गए थे अर्जुन सिंह, सोनिया से मिल कर आए और एनडी तिवारी को घोषित कर दिया अध्यक्ष

महादेव बेटिंग ऐप के सह-संस्थापक रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के कुछ दिन बाद बड़ी कार्रवाई

भगवंत मान पर राहुल गांधी के बयान से भड़की AAP, सौरभ भारद्वाज ने पूछा- CM योगी पर ऐसी बात क्यों नहीं कही?