तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले वहां की राजनीति से बड़ी खबर आई है। तमिलनाडु में चुनाव से पहले दो बड़े दलों के बीच गठबंधन टूट गया है।
Tamilnadu Assembly Elections: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले दो बड़े दलों के बीच गठबंधन टूट गया है। TVK (Tamizhaga Vazhvurimai Katchi) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में किसी भी गठबंधन या NDA में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। इस विधानसभा चुनाव में TVK अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। TVK के संस्थापक टी वेलमुरुगन ने DMK नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (SPA) से अलग होने की घोषणा की है।
वेलमुरुगन ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी BJP के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा भी नहीं बनेगी। चेन्नई में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम उस गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेंगे जो लोगों को धर्म के आधार पर बांटता है। TVK और DMK के बीच यह फैसला सीट बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद आया है।
(नोट- खबर अपडेट की जा रही है)