राष्ट्रीय

अहमदाबाद एयर इंडिया हादसा जानबूझकर किया गया, पायलट ने बंद किया फ्यूल स्विच, रिपोर्ट ने किया खुलासा

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में तकनीकी खराबी से इनकार किया गया है। रिपोर्ट में जानबूझकर फ्यूल कट ऑफ की आशंका जताई गई है, हालांकि DGCA की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है।

2 min read
Feb 12, 2026
अमदाबाद एयर इंडिया हादसा (फोटो- Jupiter Astrology एक्स पोस्ट)

अहमदाबाद में जून 2025 में हुए एयर इंडिया विमान हादसे ने देश और दुनिया को झकझोर दिया था। शुरुआती दौर में इस त्रासदी को तकनीकी खराबी से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन अब मामले की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसके अनुसार यह हादसा किसी गड़बड़ी के चलते नहीं बल्कि एक जानबूझकर की गई हरकत के चलते हुआ है। इटली के अखबार कोरिएरे डेला सेरा ने अपनी रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलास किया है। हालांकि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की आधिकारिक रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है और उसके निष्कर्ष आने से पहले इस तरह के दावों पर विश्वास करना जल्दबाजी होगी।

ये भी पढ़ें

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे में पायलट ने किया था Mayday Call, जानिए क्या होता है इसका मतलब?

फ्यूल की सप्लाई जानबूझकर बंद की गई

इटली के अखबार ने नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच हुई बातचीत को अपनी रिपोर्ट का आधार बताया है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय जांचकर्ताओं ने यह साफ कर दिया है कि अहमदाबाद में हुआ यह हादसा किसी तकनीकी खराबी के चलते नहीं हुआ था। जांच में सामने आया है कि विमान के इंजन में फ्यूल की सप्लाई जानबूझकर बंद की गई थी, जिसकी वजह से यह क्रैश हो गया। रिपोर्ट में साफ किया गया है कि इस हादसे के पीछे विमान की तकनीकी खराबी जिम्मेदार नहीं है। अमेरिकी एक्सपर्ट्स ने इस रिपोर्ट के नतीजों को एक बड़ी कामयाबी बताया है।

260 लोगों की हुई थी मौत

इस रिपोर्ट के दावों पर अभी भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें कि एयर इंडिया के इस बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान ने 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और इसके कुछ ही सेकेंड बाद यह दुर्घटनाग्रस्त होकर एक मेडिकल कॉलेद के हॉस्टल पर जा गिरा था। इस हादसे में कुल 260 लोगों की मौत हो गई थी और सिर्फ एक यात्री जिंदा बच पाया था।

AAIB ने जारी की थी रिपोर्ट

इस हादसे के बाद जुलाई 2025 में AAIB ने एक प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें प्लेन के कॉकपिट में पायलटों के बीच हुई अंतिम बातचीत का जिक्र किया गया था। इस रिकॉर्डिंग में हादसे से पहले एक पायलट दूसरे से पूछता सुनाई दिया था कि, तुमने फ्यूल क्यों कट-ऑफ किया। इस पर दूसरे पायलट ने हैरान होकर जवाब दिया था कि, मैंने ऐसा नहीं किया। पायलटों के बीच यह बातचीत इस ओर इशारा करती है कि शायद गलती या किसी गलतफहमी के चलते प्लेन का इंजन बंद हो गया था।

अभी हादसे की जिम्मेदारी साफ नहीं

इस विमान के मुख्य पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल थे और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंडर को-पायलट थे। नई रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि इन दोनों पायलटों में से ही किसी ने गलती से या फिर जानबूझकर इंजन फ्यूल बंद कर दिया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हादसे के एक महीने बाद यह भी सामने आया था कि घटना के मुख्य संदिग्ध कैप्टन सुमीत डिप्रेशन से जूझ रहे थे। लेकिन इस रिपोर्ट का पायलट संघ ने कड़ा विरोध किया था और सुमीत के पिता ने भी इन आरोपों को झूठा बताया था। इटली के अखबार की रिपोर्ट में भी यह साफ लिखा गया है कि इस हादसे की जिम्मेदारी अभी साफ नहीं हो पाई है।

Updated on:
12 Feb 2026 01:16 pm
Published on:
12 Feb 2026 11:55 am
Also Read
View All

अगली खबर