राष्ट्रीय

बिना धमनी खोले 15 मिनट में हार्ट सर्जरी करेगा AI, मरीजों की होगी तेजी से रिकवरी

AI Heart Surgery : पल्मोनरी एम्बोलिज्म से पीड़ित 62 साल के मरीज को का ब्लड क्लॉट हटाने के लिए पहली बार एआइ से सर्जरी की गई।

2 min read
ai_do_heart_surgery_in_15_minutes_without_opening_artery_dr_naresh_trehan_removed_severe_blood_clots.png

AI Heart Surgery : कृत्रिम मेधा तकनीक का इस्तेमाल अस्पतालों में भी बढ़ रहा है। गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में पल्मोनरी एम्बोलिज्म से पीड़ित 62 साल के एक मरीज की एआइ तकनीक के जरिए सफल सर्जरी की गई। इस बीमारी में फेफड़े में ब्लड क्लॉट होता है। अस्पताल के चेयरमैन और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहान का दावा है कि फेफड़े से ब्लड क्लॉट हटाने के लिए देश में पहली बार एआइ तकनीक का इस्तेमाल किया गया।

देशभर में हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। इसका बड़ा कारण शरीर में बनने वाले ब्लड क्लॉट हैं। इनकी वजह से ब्लड का प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता। एआइ के इस्तेमाल से ऑपरेशन के दौरान खून कम बहता है। मरीज की रिकवरी तेजी से होती है। इस तकनीक से पल्मोनरी एम्बोलिज्म से पीड़ित मरीजों का बेहतर इलाज संभव हो सकेगा।

अब धमनियों को खोलना जरूरी नहीं
पल्मोनरी एम्बोलिज्म बीमारी में ब्लड क्लॉट फेफड़ों की धमनी में रक्त के प्रवाह को ब्लॉक या बंद कर देता है। डॉ. त्रेहान का कहना है कि एआइ तकनीक के जरिए सीने और धमनियों को बिना खोले ब्लड क्लॉट को आसानी से बाहर निकाला जा सकता है। इस प्रक्रिया में 15 मिनट का समय लगता है। पहले इसके लिए बड़ा ऑपरेशन करना पड़ता था और खतरे की आशंका काफी ज्यादा रहती थी।

ताकि मरीज देख सके पूरी प्रक्रिया
सर्जरी में शामिल डॉ. तरुण ग्रोवर ने बताया कि मरीज को सांस में तकलीफ, पैर में दर्द और सूजन के बाद इमरजेंसी में लाया गया था। हमने एआइ तकनीक से उसके लंग से ब्लड क्लॉट हटाए। इसके बाद उसे दर्द व सूजन से राहत मिली। सर्जरी की यह प्रक्रिया लोकल एनेस्थीसिया देकर की जाती है, ताकि मरीज पूरी प्रक्रिया देख सके।

Updated on:
15 Jan 2024 02:19 pm
Published on:
15 Jan 2024 02:17 pm
Also Read
View All
G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से CID ने की 6 घंटे तक पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला?