राष्ट्रीय

तेलंगाना में AIMIM नेता मुर्तजा पहलवान पर चाकुओं से हमला, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता मुर्तजा पहलवान की चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने हिमायत सागर रोड के पास वारदात को अंजाम दिया।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 9:33 PM IST
AIMIM leader attacked
AIMIM के बहादुरपुरा विधायक और राजेंद्रनगर प्रभारी मोहम्मद मुबीन हमले की जानकारी मिलने के बाद जर्मन अस्पताल पहुंचे। (Photo-X/@MohdMubeen58 via ANI)

रंगारेड्डी। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता मुर्तजा पहलवान की चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने हिमायत सागर रोड के पास वारदात को अंजाम दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मुर्तजा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने मुर्तजा पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और काफी खून बह गया। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

8 से 10 लोगों के समूह ने किया हमला

घटना की जानकारी मिलने के बाद AIMIM के बहादुरपुरा विधायक और राजेंद्रनगर प्रभारी मोहम्मद मुबीन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अस्पताल पहुंचने की तस्वीरें साझा कीं। मुबीन की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, हमले में करीब 8 से 10 लोग शामिल थे। विधायक मोहम्मद मुबीन के अनुसार, पुलिस को अब तक हमलावरों की पहचान से जुड़ा कोई ठोस सबूत या सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है। मुबीन ने मुर्तजा पहलवान की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए वारदात में शामिल सभी लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने हत्या के पीछे की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए मामले की फास्ट-ट्रैक जांच कराने की अपील भी की। साथ ही, उन्होंने मुर्तजा पहलवान के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

हमलावरों और हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस

वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हमले के पीछे की वजह का भी पता लगा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच की जा रही है। जांच आगे बढ़ने के बाद इस संबंध में और जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

Updated on:
23 Nov 2026, 9:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पश्चिम बंगाल में मंत्रियों की बयानबाजी पर लगेगी लगाम, सरकार का पक्ष रखने के लिए मुख्यमंत्री ने चुने तीन मंत्री

महाराष्ट्र में सूखे से बेटियों की शादी रुकी तो शिवसेना उठाएगी जिम्मेदारी, एकनाथ शिंदे ने किया बड़ा ऐलान

वारिस पठान ने लगाया आज़म खान पर जहर उगलने का आरोप, कहा – ‘गलत बयानबाजी के लिए माफी मांगनी चाहिए’

पुणे में प्रेम संबंधों का खौफनाक अंत, प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या के बाद रातभर शव के पास बैठा रहा इंजीनियर प्रेमी

जामा मस्जिद थाना चाकूबाजी मामले में पुलिस का बयान आया सामने, फायरिंग में आरोपी के पैर में लगीं 6 गोलियां