विमान का एक इंजन हवा में खराब होने के बाद पायलट ने ट्राफिक कंट्रोल को इमरजेंसी कॉल किया। पायलट ने 'PAN..PAN' कहते हुए मुंबई ATC से इमरजेंसी संपर्क साधा।
मुंबई से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की एयरबस A320 Neo फ्लाइट AI2812 की देर रात उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी हुई। विमान का एक इंजन हवा में खराब होने के बाद पायलट ने ट्राफिक कंट्रोल को इमरजेंसी कॉल किया। पायलट ने 'PAN..PAN' कहते हुए मुंबई ATC से इमरजेंसी संपर्क साधा। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पायलट को तेज आवाज सुनाई दी। इसके बाद विमान के एक इंजन से चिंगारी भी दिखाई पड़ी। फिर पायलट ने ATC से संपर्क साधते हुए 'PAN..PAN' का कॉल दिया। एयरपोर्ट अधिकारी ने कहा कि लैंडिंग के बाद संबंधित विमान को आगे की उड़ान भरने के लिए रोका गया। फिर विमान की जांच शुरू की गई। एयरपोर्ट अधिकारी ने कहा कि यात्रियों को बाद में इसकी जगह दूसरी फ्लाइट से सुबह 4:45 बजे बेंगलुरु भेजा गया।