30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीके शिवकुमार ने विधानसभा की सीढ़ी छूकर किया प्रणाम, बनने जा रहे कर्नाटक के नए सीएम

Karnataka New CM: कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। डीके शिवकुमार के विधानसभा पहुंचने और उनके हावभाव ने नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज कर दी हैं। केसी वेणुगोपाल ने संकेत दिया है कि आज ही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

2 min read
Google source verification
Karnataka New CM DK Shivakumar

डीके शिवकुमार(फोटो-IANS)

DK Shivakumar: कर्नाटक की राजनीति में शनिवार का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है और अब कुछ ही घंटों में यह साफ हो जाएगा कि राज्य की कमान आखिर किसके हाथ में जाएगी। बैठक के लिए कांग्रेस नेता विधानसभा पहुंच चुके हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार जब विधानसभा पहुंचे तो सबकी निगाहें उन्हीं पर टिक गईं। गाड़ी से उतरते ही उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद विधानसभा की सीढ़ियों को छूकर प्रणाम किया। उनका यह अंदाज काफी चर्चा में रहा। राजनीतिक गलियारों में इस वीडियो की चर्चा है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी इसे शेयर किया जा रहा है।

बैठक में पहुंचे कई नेता


वहीं बैठक में शामिल होने के लिए सिद्धारमैया के बेटे और एमएलसी यतींद्र सिद्धारमैया भी पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि विधायक दल नए नेता का चुनाव करने जा रहा है और पार्टी नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, उसे सभी स्वीकार करेंगे। इस बीच कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने भी बड़ा संकेत दिया। उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री को लेकर आधिकारिक घोषणा आज ही कर दी जाएगी। पिछले कई दिनों से कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं तेज थीं। सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद से ही डीके शिवकुमार का नाम सबसे आगे चल रहा है। अब विधायक दल की बैठक को सिर्फ औपचारिक प्रक्रिया माना जा रहा है।

3 जून को शपथ लेंगे डीके शिवकुमार


आपको बता दें कि डीके शिवकुमार 3 जून को राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि शपथ ग्रहण समारोह को ज्यादा भव्य बनाने के बजाय सादगी के साथ आयोजित किया जाएगा। बेंगलुरु के लोक भवन स्थित ग्लास हाउस में यह कार्यक्रम होगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले पार्टी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। पार्टी का कहना है कि समारोह ऐसा हो, जिससे आम लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो और शहर का सामान्य जीवन प्रभावित न पड़े। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद जी. सी. चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई गारंटी योजनाओं को जनता का अच्छा समर्थन मिला है और अब पार्टी चाहती है कि डीके शिवकुमार इन्हें आगे बढ़ाते हुए विकास कार्यों को नई गति दें।

कार्यकर्ताओं अपील


कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में राजधानी न पहुंचें। पार्टी का कहना है कि यह आयोजन शक्ति प्रदर्शन का मंच नहीं बल्कि जिम्मेदार राजनीति का संदेश होना चाहिए। इसी वजह से समारोह में पास जारी करने की भी कोई व्यवस्था नहीं रखी गई है। पार्टी नेताओं के मुताबिक, डीके शिवकुमार बाद में खुद राज्य के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं व आम लोगों से मुलाकात करेंगे। ऐसे में समर्थकों को केवल शपथ ग्रहण देखने के लिए बेंगलुरु आने की जरूरत नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग