राष्ट्रीय

Air India: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट पाकिस्तान कैसे पहुंच गई? चूक कहां हुई? खड़े हो रहे कई सवाल

Delhi से Amritsar जा रही Air India की फ्लाइट AI479 गो-अराउंड के दौरान कुछ देर के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस में पहुंच गई। एयरलाइन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Jun 24, 2026
AIR INDIA FLIGHT CANCEL
एयर इंडिया फ्लाइट कैंसिल (X)

Delhi-Amritsar Flight Entered Pakistani Airspace: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट AI479 रात के समय पाकिस्तान की सीमा में चली गई। यह घटना उस समय हुई, जब अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंडिंग स्लॉट नहीं मिलने के कारण विमान को गो-अराउंड प्रक्रिया के तहत दोबारा उड़ान भरनी पड़ी। इस दौरान फ्लाइट कुछ समय के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस में पहुंच गई।

एयर इंडिया ने इस घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और इससे संबंधित एजेंसियों को भी रिपोर्ट किया गया है।

एयर इंडिया का बयान और जांच की पुष्टि

एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि 22 जून को दिल्ली से अमृतसर जाने वाली फ्लाइट AI479 के क्रू ने अमृतसर एयरपोर्ट पर गो-अराउंड के दौरान गलती से पाकिस्तान के एयरस्पेस में थोड़ी दूरी तक प्रवेश कर लिया था। इस घटना की जानकारी रेगुलेटरी अथॉरिटी को दे दी गई है और इसकी आंतरिक जांच की जा रही है। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा प्राथमिकता है।

क्यों हुआ एयरस्पेस का उल्लंघन

एयरबस A321- (फ्लाइट AI-463) ने सोमवार रात 9:18 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। इसे रात 10:30 बजे अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन अमृतसर एयरपोर्ट पर भारी भीड़ और तत्काल लैंडिंग स्लॉट न मिलने की वजह से विमान को गो-अराउंड करना पड़ा। इसी प्रक्रिया के दौरान विमान कुछ देर के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस में चला गया।

तुरंत मिली चेतावनी, सुरक्षित वापसी

जैसे ही यह स्थिति बनी, पाकिस्तानी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने विमान को अलर्ट किया। इसके बाद विमान तुरंत भारतीय एयरस्पेस में लौट आया। किसी भी तरह की आपात स्थिति या खतरे की बात सामने नहीं आई है। स्थिति सामान्य होने के बाद विमान को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई।

पहले भी हो चुका है ऐसा मामला

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब करीब एक महीने पहले पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की एक फ्लाइट भी मौसम खराब होने के कारण भारतीय एयरस्पेस में प्रवेश कर गई थी और उसे वापस अपने रूट पर भेजा गया था। भारत और पाकिस्तान के बीच एयरस्पेस पहले से ही प्रतिबंधों के चलते सीमित है, खासकर पहलगाम आतंकी हमले के बाद स्थिति और सख्त हो गई थी।

Published on:
24 Jun 2026 07:35 pm
Also Read
View All
भारत-अमेरिका में ट्रेड डील की तैयारी! AI और फ्यूचर टेक में बढ़ाएंगे सहयोग, USTR ने किया बड़ा खुलासा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की हुई थी हत्या, पीडि़त परिवार से मिले पूर्व CM भूपेश बघेल, कहा- विधानसभा में उठाएंगे मामला

NEET लीक के गुनहगारों के लिए बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, धर्मेंद्र प्रधान ने बताया बिहार में कैसे लगी थी सिस्टम में सेंध

Taratala Godown Collapse: कितना बड़ा है हादसा, कहां था बंगाल प्रशासन, क्यों बुलानी पड़ी भारतीय सेना, सीएम शुभेन्दु अधिकारी ने खुद बताया

Passport: भारतीय यात्रियों को बड़ी राहत, 27 देशों में फ्री वीजा एंट्री, 66 देशों में E-Visa की सुविधा