राष्ट्रीय

AQI Weather Today 20 Nov 2026: भारत में वायु प्रदूषण का बढ़ता खतरा, हर साल लाखों लोगों की जान पर संकट, जानिए आज किस शहर का AQI सबसे खराब

Delhi AQI Weather Today 20 Nov 2026: भारत में वायु प्रदूषण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। जानिए इसके प्रमुख कारण, सेहत पर पड़ने वाले गंभीर असर और AQI के किस स्तर पर हवा जहरीली हो जाती है।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 1:25 PM IST
daily aqi bulletin update
Air pollution/ फाइल फोटो (फोटो-IANS)

AQI Weather Today in Delhi, Gurgaon & Noida: वायु प्रदूषण आज भारत के लिए गंभीर चुनौती बनकर सामने आया है। इस वजह से लोगों को श्वास संबंधी कई गंभीर बीमारियां हो रही है। वायु प्रदूषण के चलते सूक्ष्म कण आसानी से फेफड़ों और रक्त प्रवाह में प्रवेश कर जाते हैं। वहीं, ठंड के दस्तक के साथ ही भारत में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर और कई जगहों पर तो खतरनाक स्तर पर पहुंच जाती है। आज भारत के इन शहरों की AQI बेहद खराब है। देश में सबसे ज्यादा प्रदूषण पंजाब के लुधियाना में है। यहां AQI 403 दर्ज किया गया है। इसके बाद पंजाब का अमृतसर 344 AQI के साथ दूसरे और श्रीनगर 288 AQI के साथ तीसरे नंबर पर है। हरियाणा के रेवाड़ी में AQI 265 और हिसार में 250 दर्ज किया गया है। वहीं, दिल्ली का AQI 244, जौनपुर का 235, भिवानी का 232 और गुरुग्राम का 231 है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में AQI 173 दर्ज किया गया है।

सबसे प्रदूषित शहरों की सूची (AQI)

रैंकशहरAQI
1लुधियाना, पंजाब403
2अमृतसर, पंजाब344
3श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर288
4रेवाड़ी, हरियाणा265
5हिसार, हरियाणा250
6नई दिल्ली244
7जौनपुर, उत्तर प्रदेश235
8भिवानी, हरियाणा232
9गुरुग्राम, हरियाणा231
10जयपुर, राजस्थान173

भारत में क्या है वायु प्रदूषण के कारण ?

भारत में वायु प्रदूषण के प्रमुख कारण हैं। वाहनों से निकलने वाला धुआं, औद्योगिक उत्सर्जन, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल, कोयला आधारित बिजली संयंत्र, घरेलू बायोमास जलाना और कृषि में पराली जलाना। दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के मौसम में स्थिति और बिगड़ जाती है। नवंबर 2026 के पहले दो सप्ताह में दिल्ली का औसत एचक्यूआई कई दिनों तक 280-350 के आसपास रहा, जो ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। दिवाली के मौके पर तो हालात और भी बुरे रहे। कई जगहों पर मानक 500 और उससे भी पार दर्ज किया गया। विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2025 के अनुसार भारत छठा सबसे प्रदूषित देश है, जबकि दिल्ली अभी भी विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानियों में शामिल है।

वायु प्रदूषण के कारण कौन-कौन सी बीमारियां होती है

इसके स्वास्थ्य प्रभाव बेहद गंभीर हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक वायु प्रदूषण के कारण सांस की बीमारियां, अस्थमा, हृदय रोग, स्ट्रोक, फेफड़ों का कैंसर और यहां तक कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। अध्ययनों के अनुसार भारत में हर साल लाखों मौतें वायु प्रदूषण से जुड़ी होती हैं और औसत आयु में कमी आती है।

दिल्ली में कुल मौतों का 11.5 प्रतिशत वायु प्रदूषण से

द लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ में प्रकाशित अध्ययन ने 2008 से 2019 के बीच दस भारतीय शहरों का विश्लेषण किया। इसमें दिल्ली में कुल मौतों का 11.5 प्रतिशत, यानी सालाना करीब 12,000 मौतें, WHO की सीमा से ऊपर PM2.5 से जुड़ी पाई गईं।

AQI क्या है और कैसे मापा जाता है?

AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) एक संख्या है जो बताती है कि हवा कितनी साफ़ या ज़हरीली है। यह जटिल प्रदूषण आँकड़ों को एक आसान स्केल में बदल देता है,

देशभर में लगे निगरानी स्टेशन हवा में मौजूद आठ प्रदूषकों को मापते हैं। इनमें PM2.5, PM10, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, ओज़ोन और अमोनिया शामिल हैं। हर प्रदूषक के स्तर का अलग सूचकांक निकाला जाता है, और जिसका स्तर सबसे ज्यादा होता है, वही उस समय का AQI माना जाता है।

AQI स्कोर का मतलब ?

0-50: अच्छा
51-100: संतोषजनक
101-200: मध्यम
201-300: खराब
301-400: बहुत खराब
401-500: गंभीर

देश के शहरों में वायु प्रदूषण से होने वाली मौतों का आंकड़ा

शहरसालाना मौतेंकुल मौतों का हिस्सासालाना औसत PM2.5 (µg/m³)
दिल्ली11,96411.5%113
मुंबई5,0915.6%41.7
कोलकाता4,6787.3%55.2
चेन्नई2,8704.9%33.7
अहमदाबाद2,4955.6%37.9
बेंगलुरु2,1024.8%33
हैदराबाद1,5975.6%38.9
पुणे1,3675.9%45.3
वाराणसी83110.2%82.1
शिमला593.7%28.4
कुल33,6277.2%53.6
Updated on:
20 Nov 2026, 1:25 PM IST
Published on: