20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / शादी का झांसा देकर 14 महिलाओं से शोषण व ठगी, इंटरपोल रेड नोटिस के बाद UAE से भारत लाया गया मोहम्मद माजिन

शादी का झांसा देकर 14 महिलाओं से शोषण व ठगी, इंटरपोल रेड नोटिस के बाद UAE से भारत लाया गया मोहम्मद माजिन

शादी का झांसा देकर 14 महिलाओं का कथित शोषण करने और एक महिला से 18 लाख रुपये लेने के मामले में वांछित मोहम्मद माजिन को CBI ने इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर UAE से भारत डिपोर्ट कराया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anand Shekhar

•

Updated: 20 Nov 2026, 12:00 PM IST

Mohd Mazin deported

भारत लाया गया मोहम्मद माजिन

Mohd Mazin deported: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मोहम्मद माजिन को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से सफलतापूर्वक भारत वापस ला दिया है। वह महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज एक मामले में वांटेड आरोपी था। इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर UAE के अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे भारत को सौंप दिया। उस पर 14 महिलाओं के शोषण का आरोप है। CBI के अनुसार, आरोपी 20 नवंबर 2024 को कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। इस ऑपरेशन को CBI ने विदेश मंत्रालय (MEA), गृह मंत्रालय (MHA) और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर अंजाम दिया।

शादी का झांसा देकर 18 लाख रुपये ठगने का आरोप

CBI के मुताबिक, आरोपी महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज एक मामले में वांटेड था। आरोप है कि उसने शादी का झूठा वादा करके एक महिला को अपने जाल में फंसाया, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका शारीरिक, मानसिक तथा आर्थिक शोषण किया। जांच एजेंसी का कहना है कि आरोपी ने पीड़िता से 18 लाख रुपये भी ठगे। इस मामले में संबंधित अदालत में चार्जशीट पहले ही दाखिल की जा चुकी है।

13 अन्य महिलाओं के शोषण का भी आरोप

जांच से पता चला है कि आरोपी ने 13 अन्य महिलाओं के शोषण के लिए भी इसी तरह के तरीके अपनाए थे। इन सभी महिलाओं को भी शादी का झूठा झांसा दिया गया था। आरोप है कि उसने इन महिलाओं से पैसे लिए और उनके साथ बिताए निजी पलों के वीडियो भी रिकॉर्ड किए। मामले में कार्रवाई आगे बढ़ने के बाद आरोपी विदेश फरार हो गया था।

इंटरपोल रेड नोटिस के बाद UAE में गिरफ्तारी

महाराष्ट्र पुलिस के अनुरोध पर, नई दिल्ली में CBI के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (NCB) ने आरोपी के खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी करवाया। इसके बाद आरोपी का पता UAE में चला, जहां स्थानीय अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद UAE के अधिकारियों ने उसे भारत भेजने की मंजूरी दे दी।

महाराष्ट्र पुलिस की टीम आरोपी को वापस भारत लाई

सीबीआई के अनुसार, आरोपी को वापस भारत लाने के लिए महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) गई थी। वहां, आरोपी को भारतीय टीम को सौंप दिया गया। इसके बाद 20 नवंबर 2026 को पुलिस टीम आरोपी के साथ कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची। सीबीआई ने इस ऑपरेशन को अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों और भारतीय सुरक्षा व जांच एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय का परिणाम बताया है।