Rahul Gandhi Post: बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति की वास्तविकता समझने की जरूरत है। अमेरिका, रूस और चीन के बीच हुई त्रिपक्षीय बैठक भारत की वैश्विक स्थिति तय नहीं करती है। भारत ब्रिक्स, क्वाड, एससीओ, जी20 और जी7 जैसे कई रणनीतिक मंचों के माध्यम से संवाद बनाए रखता है। पीएम मोदी को 'कॉम्प्रोमाइज़्ड पीएम' कहने और विदेश नीति पर सवाल उठाने से पहले राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तब सोनिया गांधी विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात क्यों कर रही थीं?