
महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने कहा है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की जान लेने वाले विमान हादसे की जांच में किसी को बचाने की कोई कोशिश नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा रुख स्पष्ट है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी लगातार कहते रहे हैं कि अजीत दादा उनके करीबी मित्र थे। यह हमारे राज्य के लिए बहुत बड़ी क्षति है। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, किसी को बचाने की कोई कोशिश नहीं है। रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद ही हम आगे कदम उठा सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद दखल देकर सुनिश्चित किया है कि रिपोर्ट जल्द से जल्द आ जाए।
दरअसल, अजित पवार के भतीजे रोहित पवार हादसे को साजिश बताते आए हैं। उन्होंने मांग की कि विमान हादसे की जांच राज्य के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) से लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी जाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रोहित पवार ने मुख्यमंत्री फडणवीस से वीके सिंह और उनकी कंपनी वीएसआर की सीबीआई जांच कराने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कंपनी फडणवीस से जुड़े कुछ लोगों के करीब है।
NCP (SP) नेता रोहित पवार प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री फडणवीस से वीके सिंह और उनकी कंपनी वीएसआर की सीबीआई जांच कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस कंपनी का विमान हादसे का शिकार हुआ था, वह कंपनी फडणवीस से जुड़े कुछ लोगों की है।
रोहित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस अजीत दादा के मित्र हैं, यह बात वे खुद कई मौकों पर कह चुके हैं। लेकिन दूसरे नजरिए से देखें तो वीके सिंह से भी उनके बहुत करीबी रिश्ते हैं। यह नजदीकी इस बात से साफ है कि महाराष्ट्र चुनाव के दो दिन बाद, नतीजों की घोषणा से ठीक पहले, वे एक निजी विमान से डेढ़ घंटे की छोटी यात्रा पर जयपुर गए थे। इसके प्रमाण हम पहले ही दे चुके हैं। वे रोहित सिंह की शादी में भी शामिल हुए थे। उनके बीच बहुत नजदीकी संबंध हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पुणे में जिला परिषद कार्यालय परिसर में अजीत पवार की प्रतिमा का अनावरण किया।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजीत पवार का इसी साल 28 जनवरी को निधन हो गया था। पुणे जिले के बारामती हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश के दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।