राष्ट्रीय

दिल्ली ब्लास्ट मामले में 5वां डॉक्टर गिरफ्तार, धमाके के एक दिन बाद कर ली शादी

Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट मामले में NIA ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले से अल फलाह यूनिवर्सिटी के पांचवें डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम बंगाल कनेक्शन सामने आने से गंभीरता से जांच की जा रही है।

2 min read
Nov 15, 2025
दिल्ली ब्लास्ट मामले में पांचवां डॉक्टर गिरफ्तार (ANI)

Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए भीषण कार विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी ने फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी के 2024 बैच के एमबीबीएस (MBBS) ग्रेजुएट डॉ. जानीशार आलम को उत्तर दिनाजपुर जिले के डालखोला इलाके से गिरफ्तार किया है। इस विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हुए। जांच में पश्चिम बंगाल कनेक्शन सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है।

हिरासत से पहले शादी में हुआ शामिल

NIA ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार को जानीशार को डालखोला के सूर्यपुर बाजार से हिरासत में लिया। वह 12 नवंबर को अपनी शादी में शामिल होने के लिए पैतृक गांव कोनाल आया था। पूछताछ के लिए उसे सिलिगुड़ी ले जाया गया। जानीशार और उसके पिता तौहीद आलम लुधियाना में रहते हैं। सूत्रों के मुताबिक, टिप-ऑफ मिलने पर एनआईए अधिकारियों ने पहले लुधियाना में तौहीद से संपर्क किया और उनके बेटे की लोकेशन का पता लगाया, जिसके बाद डालखोला पहुंचकर गिरफ्तारी की गई।

जानकारी मिलने पर गांव वाले हैरान

गांव वालों ने जानीशार को ईमानदार, विनम्र और शांत स्वभाव का बताया और विस्फोट जैसे गंभीर मामले में उनकी संलिप्तता पर हैरानी जताई। यह अल फलाह यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार होने वाला पांचवां डॉक्टर है। इससे पहले NIA ने इसी विश्वविद्यालय के चार डॉक्टरों को विस्फोट में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था।

NMC का सख्त कदम

मेडिकल शिक्षा नियामक नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने चार आरोपी डॉक्टरों, जिनमें महिला चिकित्सक शाहीन शाहिद भी शामिल हैं, के रजिस्ट्रेशन रद्द करने का फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार, यह कदम आतंकवाद से जुड़े मामलों में डॉक्टरों की संलिप्तता को देखते हुए उठाया गया है। एनआईए की जांच जारी है और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में संभावित लिंक की तलाश की जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर