Subhash Chandra Bose Jayanti 2022: इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पूरा देश नेताजी की 125वीं जयंती मना रहा है। जब तक प्रतिमा नहीं बन जाती, तब तक यहां पर होलोग्राम प्रतिमा लगाई जाएगी। l
Subhash Chandra Bose Jayanti 2022: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (21 जनवरी, 2022) को घोषणा की थी कि स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर उनकी याद में लगाई जाएगी।प्रतिष्ठित प्रतिमा स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान का सम्मान करेगी। पीएम मोदी ने घोषणा की कि जब तक ग्रेनाइट से बनी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक नेता जी की एक होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर जगाई जायेगी।
23 जनवरी को होगा अनावरण:
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह 23 जनवरी को आजाद हिंद फौज के संस्थापक की 125वीं जयंती पर होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इंडिया गेट पर ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक।
क्या होता है होलोग्राम:
होलोग्राम या होलोग्राफी को साधारण भाषा में समझें तो इसे थ्रीडी चित्र कहा जा सकता है, इसकी खासियत होती है कि इसे स्टेटिक किरणों के जरिए प्रस्तुत किया जाता है। असल में कोई सॉलिड (फिजिकल) चीज मौजूद नहीं होती। यानी इस टेक्नोलॉजी के जरिए किसी ऐसे शख्स या वस्तु को ऐसी जगह पर दिखाया जा सकता है, जहां वह स्वयं मौजूद नहीं है।
यह भी पढ़ें-Subhash Chandra Bose Jayanti 2022: पढ़ें नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 10 जोशीले Quotes
जॉर्ज पंचम की प्रतिमा वाले स्थान पर लगेगी नेता जी की भव्य प्रतिमा :
सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा उस छतरी में लगेगी जहां पहले जॉर्ज पंचम की मूर्ति लगी थी। जॉर्ज पंचम की प्रतिमा को 1968 में हटा दिया गया था, तब से यह छतरी खाली पड़ी है। ये जगह इंडिया गेट से करीब 150 मीटर दूर पूर्व में में है।साल 1936 में इसका निर्माण जॉर्ज पंचम के सम्मान में किया गया था। वह उस समय भारत के सम्राट हुआ करते थे। कैनोपी के नीचे उन्हीं की प्रतिमा हुआ करती थी।
कुछ इस प्रकार की होगी नेता जी की प्रतिमाह: