राष्ट्रीय

भारत तक पहुंचेगी छंटनी की आंच, देश में 1000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी अमेजन

अमेजन ने 18,000 कर्मचारियों को कंपनी से निकालने का फैसला किया है। अमेजन के लिए भारत में काम कर रहे कर्मचारियों का नाम भी छंटनी की लिस्‍ट में हैं। भारत में 1000 कर्मचारियों को अमेजन नौकरी से निकालेगी।
less than 1 minute read
amazon
amazon

वैश्विक मंदी को लेकर दुनियाभर में बड़ी बड़ी कपंनियां छंटनी कर रही है। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन पर भी मंदी की आंच पहुंच गई है। छंटनी के दौर के बीच अब अमेजन ने भारत में करीब 1,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना बनाई है। राजस्‍व और मुनाफे में कमी से जूझ रही अमेजन ने 18,000 कर्मचारियों को कंपनी से निकालने का फैसला किया है। अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने अपने स्‍टाफ को भेजे एक नोट में इसकी पुष्टि की है। कंपनी ने नई भर्तियां बंद कर दी है। वह सालाना समीक्षा में अपने खर्च में कटौती करने पर विचार करेगी।


कंपनी ने अनिश्चित आर्थिक स्थितियों के कारण दुनियाभर में 18,000 से अधिक कर्मचारियों को निकालने का ऐलान किया है। सूत्र ने कहा, दुनिया भर में 18,000 नौकरियों को खत्म करने का फैसला भारत में लगभग 1,000 कर्मचारियों को प्रभावित करेगा। एक अन्य सूत्र ने कहा कि अमेज़न के भारत में 1 लाख कर्मचारी हैं और इस फैसले से देश में 1 प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित होंगे।


हालांकि अमेजन इंडिया के प्रवक्ता ने कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन अमेज़न के सीईओ एंडी जेसी के ब्लॉग लिंक को साझा किया, जहां उन्होंने दुनियाभर में 18,000 भूमिकाओं को खत्म करने के कंपनी के फैसले की जानकारी दी।


बता दें कि अमेजन ने नवंबर 2022 में ही छंटनी का ऐलान कर दिया था। लेकिन तब कोई निश्चित संख्‍या नहीं बताई थी। हालांकि, तब कहा गया था कि कंपनी 10 हजार कर्मचारियों की छुट्टी करेगी। फिलहाल कंपनी ने इस आंकड़े को करीब दोगुना तक बढ़ा दिया है और इसी महीने से प्रभावित कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिलनी शुरू भी हो जाएगी।

Updated on:
07 Jan 2023 10:21 am
Published on:
07 Jan 2023 10:21 am
Also Read
View All
Datia By Election: टिकट न मिलने पर पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- दतिया जाकर कार्यकर्ताओं से करूंगा बात

पीएम नरेंद्र मोदी क्यों नहीं करते प्रेस कॉन्फ्रेंस? MEA सचिव रुद्रेंद्र टंडन ने दिया जवाब, बोले- वे सीधे लोगों से जुड़ते हैं

Bankipur By Election: ‘मेरा बेटा निर्दोष है’, टिकट कटने के बाद अभिषेक सिन्हा के पिता ने कहा – इमेज बचाने के लिए बेटे ने वापस ली उम्मीदवारी

आखिर अनिल अंबानी पर क्या है आरोप? अब तक 20,367 करोड़ रुपये की संपत्ति हो चुकी है कुर्क

‘देशवाशियों को विदेश यात्रा करने से किया मना, खुद दो महीने में 11 देशों की यात्रा कर ली’ कांग्रेस ने पीएम मोदी के विदेश दौरों पर किया तंज