राष्ट्रीय

E-Census: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- अगली बार ई-जनगणना, जो 100% सही होगी और विकास को देगी नया आकार

E-Census: अमित शाह ने सोमवार को एक जनगणना कार्यालय का उद्घाटन किया और इस दौरान एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगली जनगणना तकनीक से लैस होगी और नीति निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 May 2022, 7:53 AM IST
Amit Shah to visit seven states in next 3 weeks
Amit Shah to visit seven states in next 3 weeks

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा ऐलान किया है। अमित शाह ने कहा है कि अब अगली जनगणना ई जनगणना होगी और ये जनगणना अगले 25 वर्षों की नीतियों को आकार देंगी। वास्तव में गृह मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि जनगणना को और भी ज्यादा साइंटिफिक बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया जाएगा।

अमित शाह ने कहा, “गृह मंत्रालय ने जनगणना को और अधिक वैज्ञानिक बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है। अगली जनगणना ई-जनगणना होगी, जो 100 फीसदी सटीक होगी। अगली ई-जनगणना अगले 25 वर्षों की नीतियों को भी आकार देगी। मैं और मेरा परिवार सॉफ्टवेयर के लॉन्च होने पर सबसे पहले सभी विवरण ऑनलाइन भरेगा।'

उन्होंने आगे कहा, 'जन्म के बाद, विवरण जनगणना रजिस्टर में जोड़ा जाएगा और 18 वर्ष की आयु के बाद, नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा और मृत्यु के बाद, नाम हटा दिया जाएगा। इस नई तकनीक नाम/पता परिवर्तन आसान होगा।'

इस दौरान अमित शाह ने ये भी कहा कि नीति निर्माण में जनगणना की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है।

ये बातें अमित शाह ने अमिनगांव में एक जनगणना कार्यालय का उद्घाटन के अवसर पर कहीं। इस दौरान गृह सचिव अजय कुमार भल्ला और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा भी उपस्थित रहे। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह अभी असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं। रविवार देर रात वो असम पहुंचे। यहाँ वो हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

Updated on:
10 May 2022, 7:53 AM IST
Published on: