राष्ट्रीय

कर्नाटक में अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा- तिरंगा लहराने पर निजाम की सेना ने उतारा मौत के घाट

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कर्नाटक दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक के बीदर जिले में स्थित गोराता गांव में 103 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया और एक शहीद स्मारक का उद्घाटन किया।
2 min read
• •
Updated: 26 Mar 2023, 3:24 PM IST
Amit Shah's attack on Congress
Amit Shah's attack on Congress

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को चुनावी राज्य के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक के बीदर जिले में स्थित गोराता गांव में 103 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया और एक शहीद स्मारक का उद्घाटन किया। इस दौरान बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा वोट के लिए राजनीति की है। अमित शाह ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस गोराटा गांव में महज ढाई फुट ऊंचा तिरंगा लहराने के लिए सैकड़ों लोगों को क्रूर निजाम की सेना ने मौत के घाट उतार दिया था।

सरदार पटेल के बिना हैदराबाद को नहीं मिलती आजादी


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उसी जमीन पर उन अमर बलिदानियों का स्मारक खड़ा है। यहां सरदार पटेल की 20 फीट ऊंची प्रतिमा देश के पहले गृह मंत्री की उस अहम भूमिका की प्रतीक है, जिसके तहत निजाम को हैदराबाद से बाहर किया गया। उसी के चलते बीदर का यह इलाका, भारत का हिस्सा बन सका। बीजेपी नेता अमित शाह ने कहा कि हैदराबाद को आजादी दिलाने से लेकर भारत में शामिल करने के लिए सरदार पटेल ने अहम भूमिका निभाई है।

कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की


बीजेपी नेता अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने ध्रुवीकरण की राजनीति और वोट बैंक के लालच में आजादी और हैदराबाद मुक्ति के लिए खुद को बलिदान करने वाले लोगों को कभी याद नहीं किया। संविधान में ये प्रावधान कहीं नहीं है कि धर्म के आधार पर आरक्षण मिले लेकिन कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति के चलते अल्पसंख्यकों को आरक्षण का लाभ दिया गया। भाजपा ने वोक्कालिगा और लिंगायत समुदाय को आरक्षण दिया।

जहां तिरंगा फहराने में गई थीं सैंकड़ों जान, वहां फहराया 103 फीट ऊंचा तिरंगा


अमित शाह ने कहा कि मुझे आज कहते हुए गर्व हो रहा है कि उसी धरती पर हम 103 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया जा रहा है, जो किसी से नहीं छिप सकता है। उन्होंने कहा कि उसी भूमि पर उन अमर शहीदों का स्मारक बनाया गया है। सरदार पटेल की यह 20 फीट ऊंची प्रतिमा हैदराबाद से निजाम को बाहर निकालने में हमारे पहले गृह मंत्री की ओर से निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका का प्रतीक है।

Published on:
Also Read
View All
अप्रेल-मई में उद्धव या आदित्य ठाकरे जेल में होंगे, मंत्री नितेश राणे का दावा, बोले- 2029 तक देवेंद्र फडणवीस ही रहेंगे मुख्यमंत्री

जामिया में 10 नवंबर से होंगी ऑफलाइन क्लास, नया नोटिस जारी, छात्रसंघ चुनाव का रास्ता कल ही हो गया था साफ

अनंत सिंह को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- हमें धोखा देकर गए थे तो सरकार अच्छी थी, अब खराब हो गई

सुकेश चंद्रशेखर को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 2017 के भ्रष्टाचार मामले में जेल से रिहाई का दिया आदेश

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप