राष्ट्रीय

‘बंगाल में हमारी सरकार आई तो हम एक भी घुसपैठिए को…’ अमित शाह ने CM ममता पर साधा निशाना

Amit Shah in Bengal: अमित शाह ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर TMC सरकार पर हमला बोला। और TMC पर घुसपैठ, भ्रष्टाचार और विकास ठप होने के आरोप लगाए।
2 min read
• •
Updated: 30 Dec 2025, 12:59 PM IST
अमित शाह(ANI)
अमित शाह(ANI)

Amit Shah Bengal Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के दौरे के दूसरे दिन कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर जोरदार हमला बोला। शाह ने ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) की सरकार पर घुसपैठ को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो "यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा"। वे 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

शाह का TMC पर वार

शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि TMC के 15 साल के शासन में बंगाल में भय, भ्रष्टाचार, कुशासन और घुसपैठ का माहौल है, जिससे जनता त्रस्त है। उन्होंने दावा किया कि 2026 के चुनाव के बाद भाजपा सत्ता में आएगी और बंगाल में विकास की गंगा बहेगी। मोदी सरकार देश में गरीबी उन्मूलन कर रही है, लेकिन बंगाल में केंद्र की योजनाएं ठप पड़ी हैं।

शाह के बयान की मुख्य बातें

घुसपैठ पर हमला: बंगाल की जनता घुसपैठियों से परेशान है। TMC सरकार घुसपैठियों की पनाहगार बनी हुई है, जो राष्ट्र की सुरक्षा से खिलवाड़ है। अगला चुनाव घुसपैठ रोकने और घुसपैठियों को बाहर निकालने पर लड़ा जाएगा। केवल भाजपा की राष्ट्रवादी सरकार ही इसे रोक सकती है।

भाजपा का संकल्प: 15 अप्रैल 2026 के बाद भाजपा सरकार बनते ही बंग गौरव और बंग संस्कृति को फिर से स्थापित किया जाएगा। भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

विकास का वादा: TMC शासन में बंगाल का विकास रुक गया है। भाजपा सत्ता में आएगी तो तेज विकास होगा।

ममता सरकार से सवाल

  • बॉर्डर फेंसिंग के लिए जगह क्यों नहीं दे रही TMC सरकार?
  • घुसपैठिए गांवों में घुसते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती?
  • उन्हें वापस क्यों नहीं भेजा जा रहा?
  • कश्मीर, असम, त्रिपुरा जैसे राज्यों में घुसपैठ क्यों नहीं हो रही, सिर्फ बंगाल में क्यों?
Updated on:
30 Dec 2025, 12:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मोबाइल ग्राहकों के लिए TRAI के नए शिकायत नियम, जानिए 24 घंटे की सुविधा से लेकर जुर्माने तक की पूरी जानकारी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हरियाणा से एक और महिला गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी हिरासत में

राहुल गांधी और गांधी परिवार के विदेश संबंधों पर सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सियासी तकरार

महाराष्ट्र में सराफा कारोबारी का फिल्मी अंदाज में अपहरण, पुलिस ने कार पकड़ी तो तेलंगाना का निकला कनेक्शन

जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना प्रशासन ने लिया फैसला, दीया मिर्जा के वीडियो पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम का बयान