राष्ट्रीय

Amit Shah जी अवैध रोहिंग्या दिल्ली में कैसे पहुंचे? CM Atishi ने पूछे ये सवाल

Delhi Politics: सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली में अवैध रोहिंग्या को बीजेपी की केंद्र सरकार ने बसाया है। हरदीप पुरी ने खुद ट्वीट कर बताया रोहिंग्या प्रवासियों को बक्करवाला के फ्लैट में रखा जाएगा।
2 min read
Dec 15, 2024
CM Atishi
CM Atishi

CM Atishi: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों (Delhi Election 2025) की आम आदमी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था और रोहिंग्या को लेकर आप लगातार मोदी सरकार (Modi Government) और अमित शाह (Amit Shah) पर हमला बोल रही है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर अमित शाह पर निशाना साध रहे है। इसी बीच अवैध रोहिंग्या को लेकर सीएम आतिशी (Atishi) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार से सवाल पूछे हैं। इतना ही नहीं सीएम ने बीजेपी पर दिल्ली में अवैध रोहिंग्या को बसाने का भी आरोप लगाया है। सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली में अवैध रोहिंग्या को बीजेपी की केंद्र सरकार ने बसाया है। हरदीप पुरी ने खुद ट्वीट कर बताया रोहिंग्या प्रवासियों को बक्करवाला के फ्लैट में रखा जाएगा।

अमित शाह से पूछे ये सवाल

सीएम आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री से सवाल पूछे हैं। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा

1-  क्या इन अवैध रोहिंग्या को सोच-समझकर बसाया गया?

2- बीजेपी ने कितने रोहिंग्या को दिल्ली में लाकर बसाया?

3-  BJP और केंद्र सरकार ने दिल्ली में कितने रोहिंग्या बसाये? 

4- BJP ने रोहिंग्या को बसाने की प्रक्रिया को दिल्लीवालों और दिल्ली सरकार से क्यों छिपाया?

‘रोहिंग्या दिल्ली कैसे पहुंचे’

सीएम आतिशी ने कहा कि अमित शाह जी अवैध रोहिंग्या कैसे दिल्ली पहुंचे? अंतरराष्ट्रीय सीमा को सुरक्षित रखना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। बांग्लादेश से सीमा पार करके अवैध घुसपैठिये विभिन्न राज्यों को पार करके दिल्ली कैसे पहुंचे, क्या यह BJP की साज़िश है?

हरदीप सिंह पुरी ने केजरीवाल पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर पोस्ट कर अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा झूठ के सहारे केजरीवाल बेचारे! जब से दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के खिलाफ अभियान शुरू हुआ है तब से पनाह देने वालों का दर्द और बढ़ गया है। अवैध रोहिंग्या बस्ती में मुफ़्त बिजली, पानी व अन्य सुविधाओं के साथ घुसपैठियों को ₹10,000 देने वाले केजरीवाल जी एक बार फिर दिल्ली के लोगों को गुमराह करने में जुटे हैं। अफवाह गैंग के मुखिया केजरीवाल जी को मेरा पुराना ट्वीट दिख गया लेकिन महज कुछ ही घंटे बाद उसका स्पष्टीकरण नहीं दिखा और ना ही वो कोई ऐसा रोहिंग्या ला पाए जिसको कहीं कोई मकान मिला हो। खैर, दिल्ली को नशे की राजधानी बनाने की मंशा रखने वाले, शराब घोटाले में जेल जा चुके और शीश महल बनवाने वाले केजरीवाल जी का कुछ ऐसी ही बेबुनियाद बयानबाजी कर पलटने और कोर्ट में माफ़ी मांगने का इतिहास रहा है।

Updated on:
15 Dec 2024 06:42 pm
Published on:
15 Dec 2024 06:42 pm