राष्ट्रीय

असम के दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह, कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच गए है। अमित शाह अपने इस दौरे के दौरान हेमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगे और भारत-बांग्लादेश सीमा भी जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 9 May 2022, 12:47 PM IST
amit shah
amit shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के दो दिवसीय दौरे पर है। वे रविवार दे रात गुवाहाटी पहुंच गए है। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राज्य के अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेता ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वह हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार की पहली वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा भारत-बांग्लादेश सीमा की यात्रा भी करेंगे। अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के सामने उल्फा-आई से निपटना एक बड़ी चुनौती है। सरमा हाल ही में कहा कि उल्फा-आई की अपने ही कार्यकर्ताओं को खत्म ( प्राणदंड देना) करने की घटना राज्य के युवाओं के लिए एक सबक के रूप में आई होगी जो विद्रोही संगठन में शामिल होना चाहते हैं।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया कि गृह मंत्री अमित शाह जी को एलजीबीआई हवाई अड्डा, गुवाहाटी पर स्वागत करने का मौका मिला। गृह मंत्री अगले दो दिनों के दौरान असम में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।


इस प्रकार है आज का कार्यक्रम
गृह मंत्री आज बीएसएफ की मनकाचर सीमा चौकी का दौरा करेंगे। वहां तैनात अधिकारियों से मौजूदा स्थिति पर चर्चा करेंगे करेंगे। इसके बाद तामूलपुर जिले के केलेंची में केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बल (सीएपीएफ) के लिए सेनवोस्टो-द्वितीय (केंद्रीय कार्यशाला और स्टोर) के लिए आधारशिला रखेंगे। वहीं, शाम शाम को कामरूप जिले के अमिनगांव में जनगणना कार्यालय और गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी कार्डियोथोरेसिक एंड न्यूरोसाइंसेज सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

यह भी पढ़ें- असम पुलिस का दावा 11 महीने में आपराधिक मामलों में गिरावट



मंगलवार के कार्यक्रम
अमित शाह कल यानी मंगलवार को गुवाहाटी में एक समारोह में असम पुलिस को 'President's Colour' भेंट करेंगे। इसके साथ ही सुरक्षा बल के अधिकारियों और कर्मियों के साथ बातचीत भी करेंगे। वहीं, इसके बाद शाह सरमा के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यालय में एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मंगलवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Updated on:
9 May 2022, 12:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All