राष्ट्रीय

IIT बॉम्बे के छात्रों ने बनाई फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल! आनंद महिंद्रा ने स्टाइलिश अंदाज़ में की सवारी, जानिए खासियत और कीमत

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने आईआईटी बॉम्बे के छात्रों द्वारा बनाई गई दुनिया की पहली फोल्डेबल डायमंड ई-बाइक की सवारी की। उन्होंने दुनिया की पहली फोल्डेबल डायमंड इलेक्ट्रिक साइकिल (e-Bike) की तस्वीरों को साझा करते हुए इस नए साइकिल की खूब तारीफ की है।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2023, 6:17 PM IST
Anand Mahindra
Anand Mahindra

Anand Mahindra: महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। बिजनेसमैन आनंद आए दिन सोशल मीडिया पर रोचक और ज्ञानवर्धक फोटो व वीडियो शेयर रहते रहते है। दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट डाला है। उन्होंने दुनिया की पहली फोल्डेबल डायमंड इलेक्ट्रिक साइकिल (e-Bike) की तस्वीरों को साझा करते हुए इस नए साइकिल की खूब तारीफ की है। पोस्ट में आनंद महिंद्रा ने साइकिल चलाते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे के छात्रों के एक समूह की सराहना भी की है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी आनंद महिंद्रा के पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा है- आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्रों को इस सस्टेनेबल मोबिलिटी सॉल्यूशन के लिए बधाई।


उद्योगपति को भाया कॉन्सेप्ट और कर दिया निवेश

उद्योगपति महिंद्रा ने कहा कि जिस स्टार्टअप में उन्होंने निवेश किया है, उसने फुल-साइज पहियों वाली पहली फोल्डेबल डायमंड ई-बाइक बनाई है। यह बाइक अन्य फोल्डेबल बाइक्स की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक कुशल है। आनंद महिंद्रा ने कार्यालय परिसर के चारों ओर घूमने के लिए अपना हॉर्नबैक X1 लिया। इसे मोड़ना और खोलना भी बहुत आसान है और इसे कुछ ही सेकंड में किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- चलती गाड़ी में सेल्फी लेना परिवार को पड़ा भारी, नदी में कार गिरने से पांच लोगों की मौत


जानिए इसकी खासियत और कीमत

आपको बता दें कि हॉर्नबैक X1 दुनिया की पहली ऐसी फोल्डेबल डायमंड फ्रेम ई-बाइक है। इसको आईआईटी बॉम्बे के स्टूडेंट्स Nishith Parikh और Rajkumar Kewat ने तैयार किया है। इस ई-बाइक की कीमत की बात करे तो यह 44,999 रुपए से शुरू है। इसमें 250 वॉट की मोटर और एक 36 वोल्ट की बैट्री लगी है। इस बैट्री को एक बार चार्ज करने के बाद साइकिल को 70 किलोमीटर तक चला सकते है। इस साइकिल की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटे की है। इसका वजन करीब 15 किलो है। इस साइकिल में एक एलसीडी डिस्प्ले और स्पीडोमीटर लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा : गृह मंत्री के एक्शन से पुलिस विभाग में हड़कंप, 372 जांच अधिकारी निलंबित


Updated on:
24 Oct 2023, 6:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

तमिलनाडु थेनी जेल ब्रेक मामले में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट सेवा से बर्खास्त

जब दिल्ली जल उठी: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के 72 घंटे, कैसे राजधानी में भड़की हिंसा ने बदल दिया देश का इतिहास

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम