राष्ट्रीय

अनंत सिंह के घर शादी की तैयारियां तेज, भतीजे ने कहा- भारत ने पहले कभी इतने बड़े पैमाने पर होने वाली शादी नहीं देखी होगी

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को। तिलक में दामाद को मिली लैंड रोवर डिफेंडर, 4 लाख मेहमानों की उम्मीद, 11 बीघे में पंडाल और 5 हेलीपैड।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 10:13 AM IST
Anant Singh
मोकामा विधायक अनंत सिंह। (फोटो- ANI)

Anant Singh's daughter's wedding: बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को है। शादी समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। शुक्रवार को पटना के दानापुर में सगुना मोड़ के पास स्थित रिसॉर्ट में फलदान व तिलक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनंत सिंह ने अपने दामाद ऋषिकेश कुमार को एक लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर उपहार दिया। 25 नवंबर को होने वाली मुख्य शादी में चार लाख से अधिक मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। अनंत सिंह के भतीजे मनोज कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत ने पहले कभी इतने बड़े पैमाने पर होने वाली शादी नहीं देखी होगी।

शादी में 4 लाख लोगों के आने की उम्मीद, 11 बीघे में बनाया जा रहा पंडाल

शिवांगी और ऋषिकेश की शादी अनंत सिंह के गांव लदमा में होने जा रही है। इस भव्य शादी में चार लाख लोगों के आने की उम्मीद है। करीब 11 बीघे में शादी का पंडाल लगाया जा रहा है। पांच हेलीपैड का सेटअप लगाया जा रहा है। शादी से पहले घुड़दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जिसके विजेता को महिंद्रा थार इनाम में दी जाएगी।

तिलक में पहुंचे गिरिराज सिंह और अखिलेश सिंह

अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेष सिंह के तिलक समारोह के मौके पर कई राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अखिलेश शिंह ने समारोह में शिरकत की। दोनों नेताओं ने शिवांगी व उनके होने वाले जीवनसाथी को आशीर्वाद दिया।

तिलक समारोह के भोज की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा

बाहुबली विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की तिलक समारोह की भव्यता और खाने-पीने के इंतजामों की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा चल रही है। कुछ मेहमानों ने खाने की गुणवत्ता और पूरे आयोजन के प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। कुछ लड़कियों ने खाने की क्वालिटी और स्टार्टर्स न होने की बात कहते हुए इंतजामों को 10 में से केवल 5 अंक दिए। वीडियो में एक लड़की कहती है कि 'अनंत चाचा' (अनंत सिंह) का जितना बड़ा नाम और रौब है, उस हिसाब से न तो खाने की क्वालिटी ठीक रही और न ही वहां स्टार्टर का कोई इंतजाम दिखा।

Updated on:
21 Nov 2026, 10:13 AM IST
Published on:
Also Read
View All
महाराष्ट्र में बीजेपी की सीट पर 14,567 वोटरों के नाम कटवाने के लिए डाक से भेजे गए फॉर्म, जांच हुई तो सिर्फ 74 निकले सही

ऑपरेशन में अपनी ही गोली या साथियों की फायरिंग से घायल जवान को भी मिलेगी युद्ध पेंशन, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

नीतीश सेतु के उद्घाटन से पहले विवाद: पवन खेड़ा ने पूछा- सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ क्यों? तेजस्वी बोले- गुरु गोविंद सिंह जी के नाम का था प्रस्ताव

‘अनंत चाचा के रौब के हिसाब से नहीं रहा खाना’, तिलक समारोह में पहुंची लड़कियों ने दिए 10 में से 5 नंबर, वीडियो वायरल

मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत, 180 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती; मेथनॉल मिलाने के शक में 10 गिरफ्तार